फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Court Marriage, where to get gangrape and then to sell, what happened next

प्यार...शादी...गैंगरेप...फिर पहुंचा दिया कोठा...वहां से बची तो दे दिया जहर

Mon, 17 Jul 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 17 Jul 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
Court Marriage, where to get gangrape and then to sell, what happened next
रेप पीड़िता

छह माह पहले कोर्ट मैरिज करने वाले युवक ने अपनी पत्नी से दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसे मॉल में घुमाने के बहाने कोठे पर बेचने पहुंच गया। युवती किसी तरह वहां से भागी तो उसे दूध में जहरीला पदार्थ दे दिया गया। निजी अस्पताल में युवती की हालत गंभीर बनी है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी करीब 19 वर्षीय युवती का क्षेत्र के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने छह माह पहले कोर्ट में शादी कर ली थी। जिसके बाद यह दंपति लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रह रहा था।

विज्ञापन

दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया

Court Marriage, where to get gangrape and then to sell, what happened next
रेप पीड़िता

आरोप है कि 15 दिन पहले युवक ने पत्नी को नशीला पदार्थ देकर दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने वीडियो क्लिप भी बना ली थी। जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर पत्नी को देह व्यापार में उतरने का दबाव बना रहा था। 

आरोप है कि शनिवार रात आरोपी पत्नी को मॉल में घुमाने ले जाने के बहाने क बाड़ी बाजार स्थित एक कोठे पर पहुंचा और पत्नी का 70 हजार रुपये में सौदा कर दिया। जिसके बाद युवती किसी तरह कोठे से जान बचाकर अपने घर पहुंची। जिसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से दूध में जहरीला पदार्थ दे दिया। युवती की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं इस संबंध में सीओ कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर आ गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed