फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   couple death after taking poisionon the roof of an unknown man

प्रेमी युगल ने निगला जहर, प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

Mon, 22 Oct 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 22 Oct 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
couple death after taking poisionon the roof of an unknown man
थाने में जहर खाया

यूपी के शामली में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर खा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन यहां दोनों की मौत हो गई। दोनों के पास मिले आधार कार्ड से पता चला है कि दोनों ही मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शामली जनपद के कैराना में मोहल्ला अल दरमियान में आज तड़के चुन्नू नाम के एक बोगी चालक के मकान की छत पर प्रेमी युगल ने सल्फास खा लिया। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद दोनों को आनन-फानन में कैराना और शामली के अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युगल के पास मिले आधार कार्ड से पता चला की युवक मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली और युवती सिसौली से सटे गांव लालू खेड़ी गांव की रहने वाले हैं। दोनों  ही अनुसूचित जाति के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह दोनों करीब डेढ़ महीने पहले अपने-अपने घर से लापता हो गए थे। तभी से यह दोनों इधर-उधर रह रहे थे रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे यह दोनों कैराना के अल दरमियान मोहल्ले में सिसौली निवासी एक व्यक्ति के यहां पहुंचे युवक ने खुद को सिसौली निवासी बताया और रात को अपने घर में रुकवाने का अनुरोध किया लेकिन उसने इंकार कर दिया जिसके बाद यह दोनों वहां से चले गए।

पुलिस का मानना है कि रात को ही प्रेमी युगल चुन्नू के मकान की छत पर पहुंच गए और सल्फास खा लिया। वहीं मकान मालिक चुन्नू का कहना है कि वह दोनों में से किसी को भी नहीं जानता। वह रात को भी बोगी लेकर जाता है इस कारण उसके मकान का दरवाजा अधिकतर खुला रहता है। दरवाजा खुला देख प्रेमी युगल उसके मकान के छत पर चढ़ गए होंगे। 
 
पुलिस ने दोनों के गांव में सूचना देकर उनके परिजनों को बुलाया है इससे पहले सुबह कस्बे में शोर मचा की एक गली में युवक युवती की लाश मिली है पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है परिजनों द्वारा यदि को तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर कार्रवाई होगी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed