देश के पहले रीजनल रैपिड रेल प्रोजेक्ट का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया शिलान्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में प्रोजेक्ट के शिलान्यास के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मौजूद रहे। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से मेरठ से दिल्ली सफर करने वाले लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, इसके साथ मेरठ मेट्रो परियोजना का भी शिलान्यास किया गया।
अब मेरठ की सीमा में रैपिड के एलाइनमेंट पर कार्य किया जा रहा है। प्रोजेक्ट को तेज गति से पूरा करने के लिए साइड कार्यालय भी खोले जा चुके हैं। गाजियाबाद की सीमा के लिए गुलधर और मेरठ स्थित साकेत में रैपिड रेल का कार्यालय खोला जा चुका है।
रैपिड के ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो
रैपिड के परतापुर से मोदीपुरम ट्रैक पर ही मेट्रो को दौड़ाने का प्रस्ताव है। दिल्ली रोड से मोदीपुरम तक की कनेक्टिविटी होने से जाम से छुटकारा मिलेगा। दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड की तरफ से किए गए यात्री सर्वे में दिल्ली से मेरठ रोजाना सात लाख यात्रियों के सफर का आंकड़ा तय किया गया था।
एक नजर में प्रोजेक्ट
दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर
कुल लंबाई 82 किलोमीटर
प्रस्तावित तय दूरी का समय 55 मिनट
प्रोजेक्ट डेडलाइन वर्ष 2025
कुल अनुमानित लागत 30 हजार 274 करोड़
कुल स्टेशन 22
रैपिड स्टेशन 16
मेरठ मेट्रो स्टेशन 6
सराय काले खां - एलीवेटेड स्टेशन
न्यू अशोक नगर - एलीवेटेड स्टेशन
आनंद विहार - अंडरग्राउंड स्टेशन
साहिबाबाद स्टेशन - एलीवेटेड स्टेशन
गाजियाबाद - एलीवेटेड स्टेशन
गुलधर - एलीवेटेड स्टेशन
दुहाई - एलीवेटेड स्टेशन
मुरादनगर - एलीवेटेड स्टेशन
मोदीनगर साउथ - एलीवेटेड स्टेशन
मोदीनगर नार्थ - एलीवेटेड स्टेशन
मेरठ साउथ - एलीवेटेड स्टेशन
परतापुर - एलीवेटेड स्टेशन
रिठानी - एलीवेटेड स्टेशन
शताब्दी नगर - एलीवेटेड स्टेशन
ब्रह्मपुरी - अंडरग्राउंड स्टेशन
मेरठ सेंट्रल - अंडरग्राउंड स्टेशन
भैंसाली - अंडरग्राउंड स्टेशन
बेगमपुल - अंडरग्राउंड स्टेशन
एमईएस कॉलोनी - एलीवेटेड स्टेशन
डौरली मेट्र्रो - एलीवेटेड स्टेशन
मेरठ नार्थ - एलीवेटेड स्टेशन
मोदीपुरम - एलीवेटेड स्टेशन