फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councilors complained to the District Magistrate about corruption in the Nagar Panchayat

सभासदों ने जिलाधिकारी से की नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत

Tue, 02 Mar 2021 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Councilors complained to the District Magistrate about corruption in the Nagar Panchayat
सभासदों ने जिलाधिकारी से की नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत
विज्ञापन

लावड़। सभासदों ने नगर पंचायत में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए जांच कराने की मांग की है।
सभासद अफसाना, मनोज गोयल, देवेंद्री, शर्मिष्ठा, कौशर, बबीता सैनी आदि ने बताया कि नगर पंचायत लावड़ में पोर्टल के माध्यम से कूड़ेदान की खरीद की गई है। जीएसटी समेत कूड़ेदान की कीमत नगर पंचायत लावड़ ने 205 रुपये दर्शाई है, जबकि इसी कंपनी के कूड़ेदान बाजार में 45 रुपये में मिल रहे हैं। इसके अलावा नगर पंचायत के वाहन बिना पंजीकरण व नंबर प्लेट के सड़कों से कूड़ा उठा रहे हैं। नगर पंचायत में बाबू के पद पर तैनात कर्मचारी को पूर्व जिलाधिकारी के आदेश पर सस्पेंड किया गया था, परंतु आज तक यह कर्मचारी लावड़ नगर पंचायत के साथ हर्रा व खिवाई का चार्ज भी संभाल रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अन्य कार्यों में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सभासदों ने जिलाधिकारी से एसडीएम सरधना व एडीएमई के अलावा किसी अन्य अधिकारी से जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि इन दोनों अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, परंतु दोनों अधिकारियों की ओर से आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभासद शहजाद, कमल किशन, अतीक, आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed