फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   correption in ganna parchi

गन्ना पर्ची में धांधली का आरोप

Wed, 01 Jan 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
correption in ganna parchi
रोहटा। क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी के किसानों को सहकारी गन्ना समिति मलियाना द्वारा जारी की जा रही पर्चियों में धांधली का मामला सामने आया है। इसे लेकर किसानों ने डीएम को एक प्रार्थना पत्र देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव चिदौड़ी के किसान राजकिरण, राजपाल आादि कांग्रेस नेता मनोज चौहान कुराली के नेतृत्व में मंगलवार को डीएम से मिले। इस दौरान किसानों ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना द्वारा जारी की जा रही गन्ना पर्चियों में धांधली की जा रही है। इसके चलते गन्ना माफिया को तो पर्चियां मिल रही है, लेकिन आम किसान को पर्चियां न मिलने से गेहूं की बुवाई के लिए देरी हो रही है। इसे लेकर किसान परेशान हैं। वहीं सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना के सचिव श्रीपाल यादव का कहना है कि गन्ना पर्चियों में समिति स्तर पर कोई धांधली नहीं की जा रही। सभी आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed