{"_id":"5ede82698ebc3e9031066691","slug":"coronavirus-medical-patients-continue-to-die-increasing-number-of-admitted-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: मेडिकल में लगातार हो रही मरीजों की मौत, भर्ती मरीजों का भी बढ़ रहा आंकड़ा, टेंशन में प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: मेडिकल में लगातार हो रही मरीजों की मौत, भर्ती मरीजों का भी बढ़ रहा आंकड़ा, टेंशन में प्रबंधन
Tue, 09 Jun 2020 01:24 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ एसके गर्ग ने कॉलेज की कोविड-19 टास्क फोर्स टीम के मेंबर्स के साथ मेडिकल कॉलेज मेरठ में कोविड-19 रोगियों की संख्या बढ़ने से उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया। लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
पिछले लगभग चार-पांच दिन से यहां पर इलाज के लिए भर्ती होने वाले कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां पर 1 जून को 42, 3 जून को 46, 4 जून को 44, 5 जून को 59, 6 जून को 60, 7 जून को 74 और आज 8 जून को 83 कोविड-19 पॉजिटिव रोगी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
एक और महत्वपूर्ण बात यह देखने को मिल रही है कि अब कोविड-19 रोग के साथ-साथ कोमोरबिडिटीज अर्थात दूसरी अन्य बीमारियों के साथ आने वाले रोगियों की संख्या भी अधिक हो रही है। पहले लगभग एक तिहाई रोगियों को कोमोरबिडिटीज होती थीं। किंतु अब आधे से भी अधिक रोगियों को कोमोरबिडिटीज की शिकायत है।
विज्ञापन
आज 83 रोगियों में से 50 रोगियों को दूसरी पुरानी बीमारियां अर्थात कोमोरबिडिटीज भी हैं। यह एक महत्वपूर्ण तथ्य है कि कोमोरबिडिटीज के साथ आने वाले रोगियों में रिजल्ट परिणाम उतने अच्छी नहीं निकल पाते हैं जितने के बिना कोमोरबिडिटीज के रोगियों में आते हैं। यह चिकित्सकों के लिए एक बड़ी चुनौती है जिस पर आज काफी चर्चा हुई।
टास्क फोर्स के सभी सदस्य इस बात में एकमत थे कि इस रोग से लड़ने के लिए अभी हमें और अधिक कमर कसकर तैयारी और मुस्तैदी के साथ काम करना होगा। इसी को देखते हुए आज से तीन अतिरिक्त रेजिडेंट्स की एक टीम को कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी पर लगाया गया है। इस टीम में दो विशेषज्ञता प्राप्त सीनियर रेजिडेंट एवं एक जूनियर रेजिडेंट को लगाया गया है। मनु चौधरी