फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus latest news Meerut: police inspector of Lisari gate police station meerut died due to Corona positive

मेरठ में कोरोना से दरोगा समेत तीन की मौत, पांच नए संक्रमित, 536 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा

Tue, 09 Jun 2020 05:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jun 2020 05:49 PM IST
सार

-मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना से आठ की मौत  
-फतेहउल्लापुर चौकी के दरोगा समेत मृतकों में चार लोग मेरठ के
-गाजियाबाद के दो, बिजनौर और बुलंदशहर के एक-एक मरीज ने भी तोड़ा दम
-मेरठ में कोरोना संक्रमण से अब तक 41 लोगों की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
Coronavirus latest news Meerut: police inspector of Lisari gate police station meerut died due to Corona positive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस का संक्रमण मेरठ में कहर बनकर टूट रहा है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती आठ मरीजों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पहली बार एक दिन में इतनी मौतें हुईं हैं। इसमें एक दरोगा समेत चार लोग मेरठ के थे। मेरठ में कोरोना से किसी पुलिसकर्मी की यह पहली मौत है। वहीं, पांच नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाने की फतेहउल्लापुर पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह (55) को सोमवार देर रात सीने में तेज दर्द व बुखार होने के बाद पहले आनंद अस्पताल ले जाया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मंगलवार को पाजिटिव आए पांच सैंपल में एक बलवीर का भी था। शाम को उनकी मौत हो गई। वह मूलरूप से मुरादाबाद के रहने वाले थे। शास्त्रीनगर में किराए के मकान में अकेले रहते थे।
विज्ञापन


रविवार को ड्यूटी के समय उन्हें हल्का बुखार हुआ था। जिसके बाद उन्होंने एक निजी डॉक्टर से दवाई ली थी। सोमवार देर रात हालत बिगड़ थी। वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गेट निवासी शमसुद्दीन (45) और मलियाना की शिव हरि मंदिर कॉलोनी निवासी विजय कुमार (48) ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को सोमवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। श्याम नगर निवासी (30) को मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, शाम को मौत हो गई।

इसके अलावा बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी  (55), बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र के भगोता हरदेवला निवासी (56) वर्षीय शख्स  ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, वहीं मेडिकल कॉलेज के कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती अयोध्या के कलंदर क्षेत्र निवासी (28) और गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी (40) की सोमवार को मौत हो गई थी। दोनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों ही गाजियाबाद से रेफर होकर आए थे। 

संक्रमितों की संख्या 536 पहुंची
मंगलवार को पांच नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सरधना निवासी 58 वर्षीय मंडी का आढ़ती, बागपत गेट निवासी 13 वर्षीय किशोर, ईश्वरपुरी की 31 वर्षीय महिला, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज खरखौदा के 34 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरठ में कोराना से अब तक 536 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 41 की मौत हो चुकी, 393 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। 102 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रह है।

पुलिस चौकी बंद, पांच पुलिसकर्मी क्वारंटीन
दरोगा की मौत के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई। एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर फतेहउल्लापुर पुलिस चौकी को बंद कर दिया गया है। वहां तैनात पांच पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। एसएसपी अजय साहनी, आईजी रेंज प्रवीण कुमार और एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल ने दरोगा की मौत पर शोक प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed