{"_id":"5eba42138ebc3e902d0a92c5","slug":"corona-warriors-fighting-war-against-infection-celebrated-akils-birthday-in-kovid-hospital-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: संक्रमण के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं ने कोविड अस्पताल में मनाया आकिल का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: संक्रमण के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं ने कोविड अस्पताल में मनाया आकिल का जन्मदिन
Tue, 12 May 2020 11:58 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 May 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धा तनाव भरे माहौल में भी स्टाफ की खुशियों को साझा कर जिंदगी की दुश्वारियों से हंसते हुए जूझने की सीख समाज को दे रहे हैं। फतेहपुर के कोविड-19 अस्पताल में सोमवार की रात कंप्यूटर ऑपरेटर आकिल अहमद का 29 वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया गया।
विज्ञापन
आकिल ने केक काटा और इंचार्ज डॉ. नवदीप गुप्ता सहित वहां मौजूद स्टाफ ने उसे तालियां बजा दीर्घायु होने की कामना करते हुए बधाई दी। आकिल पिछले डेढ़ माह से कोविड अस्पताल में रात दिन रह कर डयूटी कर रहा है।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसने सोचा भी नहीं था कि उसका यह जन्मदिन इस तरह यादगार बन जाएगा। जन्मदिन की यह खुशियां उसने वीडियो कॉल करके परिजनों के साथ भी बांटी।
कोविड टीम इंचार्ज डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सुमित मेकनाइट, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. देशराज, रोनिका, नवनीत सैनी, प्रियंका, मधुबाला, नीरज राणा, शुभम सहगल, उपासक, मुकेश कुमार, सतबीर शर्मा, छोटे लाल, देवयानी, आशा पंवार आदि रहे।
विज्ञापन