{"_id":"5ea80f7c8d87f33c8b26ecec","slug":"corona-warrior-constable-husband-wife-doing-their-duty-by-leaving-their-six-year-old-son-at-landlord-house-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट के सिपाही: छह साल के बेटे को मकान मालकिन के भरोसे छोड़ ड्यूटी निभा रहे कांस्टेबल पति पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट के सिपाही: छह साल के बेटे को मकान मालकिन के भरोसे छोड़ ड्यूटी निभा रहे कांस्टेबल पति पत्नी
Tue, 28 Apr 2020 04:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 Apr 2020 04:41 PM IST
सार
-6 वर्ष के बेटे को मकान मालकिन के भरोसे छोड़ निभा रहे अपना फर्ज
-महिला कांस्टेबल सिखेड़ा थाने में और पति यूपी डायल 112 पुलिस नूरपुर में है तैनात
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल नीतू
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल नीतू डाक कार्य देखती हैं जबकि उनके पति किरणपाल की तैनाती नूरपुर में यूपी पुलिस डायल 112 पर हैं। बागपत निवासी यह दंपती नौकरी के चलते मुजफ्फरनगर में प्राइवेट रूम लेकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल नीतू का कहना है कि लॉकडाउन से एक सप्ताह पूर्व वह बाबा का देहांत हो जाने के कारण अपने मायका गई थी। कोरोना के चलते तुरंत ड्यूटी पर लौट आई। ड्यूटी की अहमियत समझ उसने परिजनों से बाबा की तेरहवी में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
दोनों के पुलिस में होने के कारण उनके 6 वर्ष के बेटे को मकान मालकिन ही संभालती है। बीच-बीच में मकान मालकिन से वह फोन पर अपने बेटे की जानकारी करती रहती हैं। महिला कांस्टेबल नीतू की थाने का समस्त स्टाफ प्रशंसा कर रहा हैं।
विज्ञापन
