फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News, two new corona positive has found in Meerut city

Corona Virus Update: मेरठ में मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव, अब मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 105

Fri, 01 May 2020 01:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 May 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Update News, two new corona positive has found in Meerut city
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बृहस्पतिवार को तीन और नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। इससे पहले मेरठ में बुधवार को कोरोना के पांच केस मिले थे।

विज्ञापन


इनमें एक रविंद्रपुरी, दूसरा भूमिया का पुल और तीसरा देवपुरी का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम पता कर रही है कि पुराने हॉटस्पॉट से ये एरिया कितनी कितनी दूरी पर है।
विज्ञापन


बता दें कि मेरठ में अभी तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 105 है। इनमें 52 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी 45 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में गड़बड़ाई कोरोना चेन, सख्ती के बावजूद लोगों में नहीं कोरोना का खौफ, लाॅकडाउन का जमकर हो रहा उल्लंघन


मेरठ के सदर चाणक्यपुरी में एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बुधवार को चाणक्यपुरी को हॉटस्पॉट बना दिया गया था। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता के मुताबिक चाणक्यपुरी से दाल मंडी सटी हुई है। इसको देखते हुए दाल मंडी और सब्जी मंडी को पूरी तरह से बंद रहने पर सहमति जताई गई है। पुलिस ने बुधवार रात में चाणक्यपुरी में माइक से एलान किया था कि पूरा इलाका हॉटस्पॉट बना दिया गया है। यहां पर किसी को आने- जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने भी बुधवार देर रात चाणक्यपुरी और दोनों मंडियों का निरीक्षण किया था। पूरे इलाके को रात में ही सील कर दिया गया और पुलिस फोर्स लगा दी गई है। फिलहाल मेरठ में 24 हॉटस्पाट बन गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed