फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown update Meerut news in Hindi: People are not following Lockdown in Meerut

मेरठ में गड़बड़ाई कोरोना चेन, सख्ती के बावजूद लोगों में नहीं कोरोना का खौफ, लाॅकडाउन का जमकर हो रहा उल्लंघन

Thu, 30 Apr 2020 11:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Apr 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Lockdown update Meerut news in Hindi: People are not following Lockdown in Meerut
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
पश्चिमी यूपी में मेरठ सहित कई शहरों में लगातार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी लोग लॉकडाउन का नियमानुसार पालन नहीं कर रहे हैं। मेरठ में हालात ये हैं कि हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं अन्य जिलों में भी पुलिस को लाॅकडाउन का पालन करवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जानें आज कहां कैसा है हाल :-
विज्ञापन


मेरठ में कोरोना संक्रमितों की कड़ी नहीं मिल पाना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है। कोरोना पाॅजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले 150 से ज्यादा लोगों की आज रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन


यदि इनमें से कुछ कोरोना पाॅजिटिव निकलते हैं तो लंबी चेन बनने की आशंका जताई जा रही है। मेरठ में अब सदर, जेल चुंगी और जागृति विहार को मिलाकर तीन नए हाॅटस्पाॅट बन चुके हैं। यदि सिलसिला आज भी बढ़ता है तो तीन मई तक जिले में राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहर के मंडी स्थल परिवर्तनों को लेकर आज बड़ा निर्णय किया जा सकता है। जिला प्रशासन शहर के चार कोनों पर मंडियों को स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। रामलीला मैदान में फल मंडी तो सब्जी मंडी कंकरखेड़ा और बागपत रोड ज सकती हैं। इन स्थलों का आज चयन किया जाना है। 
Trending Videos

बिजनौर में कोरोना संक्रमित मरीजों वाले जिले में 22 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। जो लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे उन्हें भी अब क्वारंटीन किया जा रहा है। हॉटस्पॉट वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। देखा जा रहा है कि सभी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं या नहीं। 

डीएम ने पूरे जिले में 31 मई तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है। हालांकि लॉक डाउन का पालन करने में लोग अब भी लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

मुजफ्फरनगर में गुरूवार को शहर में प्रशासन की सख्ताई रही। 6 बजे खुली दुकानों को 8 30 पर ही बंद करा दिया। काली नदी के पास अस्थाई मंडी में बीते दी दिन से हो रही भीड़ के मद्देनजर आज सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार मंडी में मौजूद रहे। चारों ओर से बैरिकेडिंग कराई गई। भीड़ नहीं लगने दी।

पुलिस ने बाइकों पर घूम रहे लोगों के 27 चालान किए। उधर, हॉटस्पॉट पुरकाजी, कवाल, मीरापुर में बाजार बंद रहा, जबकि खतौली में मेन बाजार खुला। जैननगर और इस्लामनगर सील रहा। शहर में किदवईनगर भी अभी तक सील है।

शामली में सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि बुधवार देर रात को मेरठ मेडिकल से आई जांच रिपोर्ट में कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 3 जमाती की दूसरी बार नेगेटिव आई है। अब जिले में जमाती के संपर्क में आने वाला एक युवक कोरोना संक्रमित हैए जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
हॉटस्पॉट इलाकों में रही पुलिस की गश्त
गुरूवार को जिले में रोज की तरह सुबह 3 घंटे तक राशन व जरूरी सामान की दुकानें खुली। बाजार में पुलिस ने लॉक डाउन के नियमों का पालन करने की लोगों से घर मे अपील की। हॉटस्पॉट इलाके और बाजार में एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने पुलिस के साथ गश्त कर लॉक डाउन व्यवस्था का जायजा लिया। बेवजह सड़क पर घूमने वाले वाहनों के चालान किये।

लॉकडाउन के बीच सहारानपुर जिले में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 23 तक पहुंच गई है। इनमें भी पांच थाना क्षेत्र रेड जोन में शामिल किए गए हैं। इन क्षेत्रों में अब रेड पास से ही किसी स्थल पर आने जाने कक अनुमति होगी।

संबंधित थानों की पुलिस अब लोगों को ऐसे रेड पास जारी कर रही है। शहर में थाना मंडी पुलिस ने इसकी शुरुआत की है। इसके अलावा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के घरों पर नोटिस चस्पा कराए जा रहे  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed