{"_id":"5e9941238ebc3e768d064526","slug":"corona-virus-update-news-two-corona-positives-from-baghpat-have-been-found-including-a-policeman-from-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ निवासी पुलिसकर्मी दिल्ली में मिला कोरोना पॉजिटिव, बागपत में फिर मिले दो नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ निवासी पुलिसकर्मी दिल्ली में मिला कोरोना पॉजिटिव, बागपत में फिर मिले दो नए मरीज
Fri, 17 Apr 2020 11:12 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:12 AM IST
सार
- मेरठ निवासी पुलिसकर्मी दिल्ली में मिला कोरोना पॉजिटिव
- बागपत में फिर से दो नए कोरोना के मरीज मिले हैं
- मेरठ मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हापुड़ का एक सैंपल पॉजिटिव आया
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : गूगल
विस्तार
मेरठ निवासी एक पुलिसकर्मी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उधर, बागपत में दो नए पॉजिटिव केस मिले हैं। निजामुद्दीन मरकज से आए नेपाली जमातियों के सेवादार रहे रटौल के युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। लखनऊ पीजीआई की जांच में भी बागपत का एक सैंपल पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Corona Virus: मेरठ में कोरोना के दूसरे मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
विज्ञापन
इसके अलावा मेरठ मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बृहस्पतिवार को 250 सैंपल की जांच हुई, जिनमें हापुड़ का एक सैंपल पॉजिटिव आया है। बाकी सारे सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव हैं। मेरठ के पुलिसकर्मी के दिल्ली में पॉजिटिव मिलने की जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने पुष्टि की है। उसका परिवार सरस्वती लोक कॉलोनी में रहता है। पत्नी और बेटे को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुभारती में भर्ती किया है। शुक्रवार को उनके सैंपल की जांच कराई जाएगी। दरअसल पुलिसकर्मी इस दौरान दो बार मेरठ अपने परिवार से मिलने आया है।
विज्ञापन
वहीं, मेरठ के हॉटस्पॉट इलाके जली कोठी निवासी कोरोना पॉजिटिव की बृहस्पतिवार देर रात मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। 57 वर्षीय यह व्यक्ति पहले से ही सांस का मरीज था। जमाती के संपर्क वाला था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/