{"_id":"5e98aa2d8ebc3e75e206066d","slug":"corona-virus-update-news-in-hindi-second-corona-patient-died-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: मेरठ में कोरोना के दूसरे मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: मेरठ में कोरोना के दूसरे मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Fri, 17 Apr 2020 01:08 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
मेरठ डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से एक बड़ी खबर है। हॉटस्पॉट इलाके जली कोठी निवासी कोरोना पॉजिटिव की बृहस्पतिवार देर रात मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। 57 वर्षीय यह व्यक्ति पहले से ही सांस का मरीज था। जमाती के संपर्क वाला था।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि 57 साल का ताहिर जली कोठी के पास अहमद नगर का रहने वाला था। उसे चार दिन पहले परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया था। 14 अप्रैल को ताहिर को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे वह टॉयलेट गया था। वहां से आकर बिस्तर के पास ही गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में एक और शख्स ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी, अब तक 14 हो चुके हैं ठीक
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि इससे पहले क्रॉकरी कारोबारी इकरामुल हसन के ससुर 72 साल के अब्दुल अहाद की एक अप्रैल को मौत हो चुकी है। वह भी कोरोना पॉजिटिव थे। वहीं, एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में ताहिर को ईदगाह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करा दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/