फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona virus update News meerut: Attack on Associate Professor of Medical College at Hotspot Shastri Nagar in Meerut

मेरठ के हाॅटस्पाॅट शास्त्रीनगर में मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर पर हमला, माता-पिता के साथ अभद्रता, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 17 Apr 2020 11:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Apr 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Corona virus update News meerut: Attack on Associate Professor of Medical College at Hotspot Shastri Nagar in Meerut
पीड़ित चिकित्सक - फोटो : amar ujala

मेरठ के मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत भटनागर के साथ शुक्रवार शाम शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पड़ोस के लोगों ने मारपीट कर दी। इस दौरान डॉक्टर के एक हाथ में फैक्चर आया है।

विज्ञापन

आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने डॉक्टर के माता-पिता के साथ भी अभद्रता की और डॉक्टर को धमकी दी है कि वह किराए का मकान खाली कर यहां से चले जाएं। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


डॉक्टर के पिता की तहरीर पर नौचंदी पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर 6 में डॉक्टर प्रशांत भटनागर पुत्र विमल भटनागर पिछले 6 साल से किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर प्रशांत मेडिकल कॉलेज मेरठ में एसोसिएट प्रोफेसर हैं जो इस समय कोरोना संक्रमण के चलते मेडिकल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पीड़ित डॉक्टर का कहना है कि जब से लॉक डाउन शुरू हुआ है और कोरोना के मामले सामने आए हैं तभी से पड़ोस के लोग उनके साथ अभद्रता करते हैं। कई बार धमकी दे चुके हैं कि वह अपना मकान खाली कर यहां से चले जाएं।

डॉक्टर का यह भी कहना है कि स्थानीय लोग यह आशंका जताते हैं कि डॉक्टर अपने घर से हर रोज मेडिकल कॉलेज ड्यूटी पर आते जाते हैं। इनके आने-जाने से यहां कोरोना वायरस लोगों में फैल जाएगा। जिसके कारण स्थानीय लोग गलत नजर से देखते हैं।

आरोप है कि उनकी कालोनी में सुरक्षा के लिए रखे गए गार्ड की केबिन समय-समय पर किसी दूसरे के मकान के सामने रखा जाता है। शुक्रवार शाम डॉक्टर प्रशांत अपने घर मे थे, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के चलते वह मेडिकल संबंधी कार्य में व्यस्त थे कि गार्ड का केबिन डॉ. प्रशांत के घर के सामने रखा गया तो डॉ. प्रशांत के द्वारा यह कहते हुए आपत्ति कि गई की यहां पर उनकी गाड़ी खड़ी होती है , इसलिए यहां पर केबिन नहीं रखा जाएगा। इस बात पर पड़ोसी युद्धवीर सिंह यादव से डॉ. प्रशांत का विवाद हो गया। जिसमे दूसरे व्यक्ति ने डॉक्टर पर कुर्सी से हमला कर दिया। डॉ. प्रशांत के दाहिने हाथ में चोट आई। 
सूचना पर नौचंदी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पीडीत डॉक्टर को मेडिकल के लिए भेज दिया।  डॉ. प्रशांत के पिता  विमल भटनागर के द्वारा थाना नौचंदी में यदुवीर सिंह यादव, आरएस यादव, और जुगल साहनी के खिलाफ तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दिन में कहा कि मकान खाली करो  
डॉ. प्रशांत का कहना है कि दिन में भी आसपास के लोगों ने सैनिटाइजेशन का कार्य कराया था। जिसमें उनके मकान के बाहर भी छिड़काव कराया। वहीं कुछ लोगों ने यह कहा था कि डॉक्टर का मकान यहां से खाली करा दो और यह मकान खाली करके कहीं दूसरी जगह चले जाएं। एक पेड़ भी घर के पास बिना अनुमति के पड़ोस के लोगों ने कटवा दिया।

डॉक्टर ने बताया कि डॉक्टर व पुलिस लगातार कोरोना संक्रमण को लेकर जनता की सेवा कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इस तरीके से व्यवहार कर रहे हैं जो ठीक नहीं है। इस मामले में पीड़ित डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भी घटना के बारे में जानकारी दी है। वहीं पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगा है।  

 तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के संदर्भ में कुछ लोगों के द्वारा यह अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही थी कि डॉ प्रशांत कोरोना वार्ड में नौकरी करते हैं, इसलिए कॉलोनी में रहने पर कॉलोनी के अन्य लोगों द्वारा विरोध किया गया और इसी संदर्भ में मारपीट की गई। डॉक्टर के मकान के बाहर गार्ड का केबिन रखा था इसी पर ही पड़ोस के लोगों से विवाद हुआ था। -अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed