{"_id":"5ea2ed98f0e0181d6c5413ef","slug":"corona-virus-update-news-in-hindi-another-pregnant-woman-was-found-corona-positive-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में एक और गर्भवती महिला को हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, जिले में मरीजों की संख्या 85 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में एक और गर्भवती महिला को हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, जिले में मरीजों की संख्या 85 के पार
Fri, 24 Apr 2020 07:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एक और गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी की पुष्टि की है। मेरठ में अब कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 87 हो गई है। जिले में अब तक चार लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 30 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में नहीं थम रही कोरोना के मरीजों की संख्या, फिर मिले 19 नए संक्रमित, अब संख्या बढ़कर हुई 146
विज्ञापन
इससे पहले बृहस्पतिवार को भी मेरठ में एक कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके अलावा मेरठ में भाजपा नेता (भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य) के पिता राकेश शर्मा (50) की बृहस्पतिवार रात करीब 9:45 बजे मौत हो गई थी। साबुन गोदाम निवासी राकेश कोरोना के मरीज थे। उनका मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य के पिता राकेश शर्मा मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आए थे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के करीबी इस कार्यकारिणी सदस्य और उसके भाई की भी बुधवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनका इलाज चल रहा है। कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने बताया कि राकेश शर्मा काफी समय से डायबिटीज से पीड़ित थे। उनकी ब्लड शुगर बहुत बढ़ी हुई थी। करीब एक माह से उन्हें खांसी, बुखार एवं सांस की तकलीफ थी। वह 21 अप्रैल को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। बृहस्पतिवार सुबह हालत और बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। काफी कोशिशों के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका। इनसे पहले कोरोना से शास्त्रीनगर सेक्टर-13 निवासी अब्दुल आहद (72), जली कोठी निवासी ताहिर (52) और चंद्रपाल निवासी राजनगर (57) की मौत हो चुकी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/