फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News in Hindi, 12 new corona positive case has found in Saharanpur of Uttar Pradesh

सहारनपुर में नहीं थम रही कोरोना के मरीजों की संख्या, फिर मिले 19 नए संक्रमित, अब संख्या बढ़कर हुई 146

Fri, 24 Apr 2020 11:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Apr 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, 12 new corona positive case has found in Saharanpur of Uttar Pradesh
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

नोएडा लैब से तीन चरणों में आई जांच रिपोर्ट में 19 और लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सहारनपुर जनपद में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 146 पहुंच गई है। मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से प्रशासन और खासकर चिकित्सा विभाग की परेशानी बढ़ रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पहले 80 लोगों की और इसके तुरंत बाद 138 लोगों की सूची नोएडा लैब से जारी की गई, जिसमें 12 लोग पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई, जबकि 206 लोग नेगेटिव निकले। पॉजिटिव आए सभी 12 लोग क्वारंटीन सेंटरों में हैं, जिनमें से दस देवबंद में, एक नागल में और एक आईआईटी कैंपस में क्वारंटीन है। खास बात यह है कि देवबंद के सभी दस पॉजिटिव मरीज छात्र हैं, जिनमें एक महिला है जो मूल रूप से देवबंद की है, जबकि नौ पुरुष छात्र असम के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद नोएडा लैब ने 225 लोगों की एक और सूची जारी की, जिसमें सात लोग पॉजिटिव निकले। यह सभी क्वारंटीन हैं, जो शहर स्थित हॉटस्पॉट में रहने वाले हैं। सभी 19 पॉजिटिव मरीजों को तुरंत क्वारंटीन सेंटरों से निकालकर कोविड-19 सेंटर में भर्ती किया गया है, जहां उनकी इलाज भी शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को नोएडा लैब से तीन सूची प्राप्त हुई हैं, जिनमें 19 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दस छात्र शामिल हैं। सभी 19 मरीजों को कोविड-19 सेंटर भेज दिया गया है, जहां इलाज शुरू कर दिया गया है। - डॉक्टर बीएस सोढ़ी, सीएमओ।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के पिता की कोरोना से मौत, मेरठ में अब तक मरने वालों की संख्या हुई चार, मरीज हुए 86

Corona Virus Update News in Hindi, 12 new corona positive case has found in Saharanpur of Uttar Pradesh
पुलिस ने सजा दी - फोटो : अमर उजाला

हॉटस्पॉट एरिया में लॉकडाउन का उल्लंघन, पुलिस ने दी सजा

कोरोना संक्रमण के मामले में बेहद संवेदनशील होते जा रहे सहारनपुर जिले में लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। हॉटस्पॉट एरिया में भी लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। वे न तो नियमों की लरवाह कर रहे हैं और न ही कोरोना से खतरे में पड़ रही जिंदगी की। इन हालात के चलते ही थाना मंडी में लोगों को अनूठी सजा देनी पड़ी। लोगों को बंदर, भालू, मेंढक की तरह दौड़ाया गया। इसके बाद इन लोगों ने माफी मांगी। वहीं, रमजान की तैयारी के बीच बाजारों में खरीद करने वाले बढ़ गए हैं। कई स्थानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया।

सहारानपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में जमातियों की दखल अब तक कम नही हो रही है। संक्रमित मरीजों में अधिकतर या तो जामाती हैं या फिर उनके संपर्क में आने वाले हैं। शहर के मंडी थाना क्षेत्र, देवबंद, गंगोह सहित अन्य क्षेत्रों के जमात से जुड़े लोगों के अलावा दिल्ली, असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के अलावा विदेशी जमातियों की भूमिका अब तक सामने आ चुकी है। ऐसे अन्य लोगों की केस हिस्ट्री अब तक खंगाली जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed