फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News, Doctor Abhishek is treating the patients of Corona in Medical Hospital

कोरोना वायरस: संकटकाल के नायक, परिवार से दूर रहकर निभा रहे जिम्मेदारी, बोले- कर लेता हूं वीडियो कॉलिंग

Thu, 09 Apr 2020 01:21 AM IST
कपिल kapil अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Apr 2020 01:21 AM IST
सार

कोरोना वायरस के चलते इस संकट की घड़ी में कई ऐसे नायक हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बैगर जनसेवा में लगे हैं।

विज्ञापन
Corona Virus Update News, Doctor Abhishek is treating the patients of Corona in Medical Hospital
कोरोना वार्ड में तैनात चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से हमारा देश भी जूझ रहा है। संकट की इस घड़ी में कई ऐसे नायक हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बैगर जनसेवा में लगे हैं। फिर चाहे वो स्वास्थ्य कर्मचारी हों या सफाई कर्मचारी। पुलिस से लेकर तमाम सामाजिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। लोगों को भी लॉकडाउन का पालन कर इन नायकों की मदद करनी चाहिए। मिलिए शहर के ऐसे ही कुछ नायकों से...

विज्ञापन

घर जाना नहीं होता, वीडियो कॉलिंग कर बेटे, बेटी और पत्नी का हालचाल पूछ लेता हूं। थोड़ी सी परेशानी है, मगर जिम्मेदारी इससे कहीं बड़ी है। यह शब्द हैं मेरठ में डॉ. अभिषेक सिंह के। तीन अप्रैल से जो टीम कोरोना मरीजों का इलाज कर रही है, डॉ. अभिषेक उसके प्रभारी हैं। हर रोज जान जोखिम में डालकर कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम को सलाम। इनका भी परिवार है, परेशानियां हैं। इसके बाद भी यह लोग लगातार कोरोना से लड़ रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं पीडियाट्रिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक सिंह। 

उनकी पत्नी डॉ. नेहा मेडिकल में ही पैथोलॉजिस्ट हैं। बेटी अनन्या छठी क्लास में पढ़ती है और बेटा अथर्व साढ़े तीन साल का है। उन्होंने बताया कि अब वीडियो कॉलिंग के जरिए ही परिवार को देख पाता हूं। फोन पर बातचीत कर उनका दिनभर का कार्यकलाप जान लेता हूं। जब ड्यूटी खत्म हो जाती है तो उनसे बात करता हूं। माता-पिता बनारस में रहते हैं। पहले उनसे रोज बात होती थी। तीन अप्रैल को ड्यूटी लगने के बाद से दूसरे तीसरे दिन ही बात कर पाता हूं। डॉ. अभिषेक कहते हैं, माता-पिता से बात करके हौसला मिलता है। वह मरीजों को भी मोटिवेट करते हैं। उनको बीमारी और उससे बचने के उपाय बताते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नौ अप्रैल तक ड्यूटी है। इसके बाद कोरोना का टेस्ट होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद 14 दिन क्वारंटीन में जाना पड़ेगा। इसके बाद ही परिवार के पास जा पाऊंगा। उन्होंने कहा कि परेशानी तो होती है, लेकिन जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। उसके लिए प्रयत्नशील हूं। अभी कोरोना वार्ड में 22 लोगों का इलाज चल रहा है। 10 लोग कोरोना संदिग्ध हैं। वह अलग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। कुल 32 लोगों की जिम्मेदारी है।  

बच्चे पूछते हैं पापा कब आओगे घर 
डॉ. अभिषेक ने बताया कि बच्चे पूछते हैं कि पापा घर कब आओगे। उन्हें समझाना पड़ता है, बताना पड़ता है कि इस बार ड्यूटी थोड़ी लंबी है। अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। इसके बाद वे जल्द ही आकर मिलेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed