फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus, SSP Abhishek Yadav has suspended to thana incharge during Lockdown in Muzaffarnagar

लॉकडाउन: ट्रक में छिपे थे बिहार के लोग, थानेदार ने बिना जांच के जाने दिया, एसएसपी ने किया निलंबित

Thu, 02 Apr 2020 06:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Apr 2020 06:22 PM IST
सार

ट्रक में छिपकर बिहार से आए 16 लोगों को थानेदार ने बिना मेडिकल जांच के छोड़ दिया। एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसओ को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Corona Virus, SSP Abhishek Yadav has suspended to thana incharge during Lockdown in Muzaffarnagar
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान एक थानेदार की लापरवाही सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार की रात तितावी क्षेत्र में जरूरी आपूर्ति वाले ट्रक में छिपकर बिहार से आए 16 लोगों को पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई और मेडिकल जांच के छोड़ दिया। एसएसपी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तितावी थानेदार को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के गांव धनसैनी में बुधवार रात एक ट्रक नाली में फंस गया। ट्रक फंसा देख धनसैनी के कुछ ग्रामीण घरों की छत पर गए तो ट्रक में छिपे लोगों को देख उन्होंने डायल-112 के साथ ही थाना पुलिस को भी सूचना दे दी। ट्रक में छिपे लोगों की सूचना पर तितावी इंस्पेक्टर गुरुचरण सिंह मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने सभी लोगों के नाम- पते नोट करने के बाद बिना उनकी स्वास्थ्य जांच कराए फंसे ट्रक को निकलवाकर कुल्हेड़ी की तरफ रवाना कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने तत्काल प्रभाव से तितावी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरुचरण सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बीच अवैध वसूली को लेकर बागपत में चौकी इंचार्ज समेत पांच पर कार्रवाई, सिपाही निलंबित, सहारनपुर में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर से आए ट्रक में सवार थे 16 लोग
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जिस ट्रक में लोग छिपकर आए थे, वह बिहार प्रांत के जिला मुजफ्फरपुर से आ रहा था। ट्रक में छिपकर आ रहे 16 लोगों में छह गांव कुल्हेड़ी, एक गांव लुहारी व दो शाहपुर निवासी लोगों के साथ ही छह जनपद शामली के कस्बा बाबरी और एक जनपद सहारनपुर का रहने वाला था। उक्त सभी लोगों के नाम- पते की तस्दीक कर स्थानीय तौर पर सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

एसआई राजेंद्र गिरि को तितावी थाने की कमान
लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में निलंबित किए गए तितावी थानेदार इंस्पेक्टर गुरुचरण सिंह के स्थान पर रामराज एसओ राजेंद्र गिरि को तितावी थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, एसएसपी के पीआरओ रहे एसआई सतेंद्र नागर को रामराज थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed