{"_id":"5e85be4b8ebc3e77377a9aa1","slug":"corona-virus-more-than-thirty-people-quarantine-including-two-army-jawan-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: सहारनपुर में सेना के दो जवानों सहित 33 लोगों को जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: सहारनपुर में सेना के दो जवानों सहित 33 लोगों को जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया क्वारंटीन
Thu, 02 Apr 2020 03:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Apr 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागल ब्लाक के गांव मोहिद्दीनपुर, चहलौली और पहाड़पुर में दो आर्मी के जवानों समेत 33 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी लोगों को उनके घरों में ही 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
सीएचसी नागल के अधीक्षक डाॅ. विकास पाल के नेतृत्व में टीम द्वारा मोहिद्दीनपुर में महाराष्ट्र से मजदूरी कर लौटे पति-पत्नी, चहलौली गांव में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, फिरोजपुर पंजाब के 28 और पहाड़पुर गांव में मेरठ से पहुंचे दो आर्मी के जवानों समेत तीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
डाॅ. विकास पाल ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में सभी 33 लोग ठीक मिले हैं लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें 14 दिन के लिए उनके घरों में ही अलग कमरों में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
उधर, मुज़फ्फरनगर के रतनपुरी में दिल्ली से लौटे परिवार के सात सदस्यों को उनके घर में ही क्वारंटीन किया गया है। हल्का लेखपाल अमरदीप सिंह ने रतनपुरी पुलिस की सहायता से घर के बाहर क्वारंटीन किए जाने के नोटिस चस्पा किए। उक्त परिवार पिछले हफ्ते दिल्ली से गांव वापस आया था।