फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona virus: more than thirty people Quarantine including Two army jawan in saharanpur

कोरोना वायरस: सहारनपुर में सेना के दो जवानों सहित 33 लोगों को जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया क्वारंटीन

Thu, 02 Apr 2020 03:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Apr 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: more than thirty people Quarantine including Two army jawan in saharanpur
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागल ब्लाक के गांव मोहिद्दीनपुर, चहलौली और पहाड़पुर में दो आर्मी के जवानों समेत 33 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी लोगों को उनके घरों में ही 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन


सीएचसी नागल के अधीक्षक डाॅ. विकास पाल के नेतृत्व में टीम द्वारा मोहिद्दीनपुर में महाराष्ट्र से मजदूरी कर लौटे पति-पत्नी, चहलौली गांव में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, फिरोजपुर पंजाब के 28 और पहाड़पुर गांव में मेरठ से पहुंचे दो आर्मी के जवानों समेत तीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

विज्ञापन

 

डाॅ. विकास पाल ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में सभी 33 लोग ठीक मिले हैं लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें 14 दिन के लिए उनके घरों में ही अलग कमरों में क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुज़फ्फरनगर के रतनपुरी में दिल्ली से लौटे परिवार के सात सदस्यों को उनके घर में ही क्वारंटीन किया गया है। हल्का लेखपाल अमरदीप सिंह ने रतनपुरी पुलिस की सहायता से घर के बाहर क्वारंटीन किए जाने के नोटिस चस्पा किए। उक्त परिवार पिछले हफ्ते दिल्ली से गांव वापस आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed