{"_id":"5f2eacbd8ebc3e3ca40a09e0","slug":"corona-update-three-peoples-died-from-corona-virus-and-93-positive-cases-have-found-at-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में कांग्रेस विधायक समेत मिले कोरोना के 93 मरीज, तीन लोगों की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में कांग्रेस विधायक समेत मिले कोरोना के 93 मरीज, तीन लोगों की मौत, मचा हड़कंप
Sat, 08 Aug 2020 07:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Aug 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में शनिवार को कोरोना के 93 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें देहात से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी शामिल हैं। इसके अलावा तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई।जहां एक दिन में 93 संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं लोगों में भी दहशत बढ़ रही है। शहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद के मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया। कोविड मरीजों के लिए एम्बुलेंस आरक्षित करने और प्रशिक्षित स्टाफ की उनमें ड्यूटी लगाने को कहा है। साथ ही कोविड केयर एल 2/ एल3 में बेड़ों की संख्या बढ़ाने और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीएम योगी दौरा: सर्किट हाउस पहुंचे रालोद कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री वापस जाओ के लगाए जमकर नारे
विज्ञापन
बता दें कि सीएम योगी के सहारनपुर में रहने के दौरान करीब तीन घंटे तक एसबीडी जिला अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों की सांसें अटकी रहीं। मुख्यमंत्री के जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/