फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Hindi News: Chief Minister Yogi Adityanath have reached in saharanpur

सीएम योगी दौरा: सर्किट हाउस पहुंचे रालोद कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री वापस जाओ के लगाए जमकर नारे

Sat, 08 Aug 2020 03:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Aug 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Hindi News: Chief Minister Yogi Adityanath have reached in saharanpur
हंगामा करते रालोद कार्यकर्ता और साइड में मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं गन्ना भुगतान की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ता भी सर्किट हाउस पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान न दिलाए जाने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही रालोद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वापस जाओ के जमकर नारे भी लगाए।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में बैठक के दौरान शनिवार दोपहर करीब दो बजे सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात न कराए जाने से नाराज रालोद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उनकी यहां तैनात पुलिस टीमों से जमकर कहासुनी और खींचतान हुई। रालोद कार्यकर्ताओं ने जब सीएम से मिलने के लिए गेट के अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने उनका ज्ञापन लिया। तब वे शांत होकर लौटे।
विज्ञापन


पुलिस से खींचतान के बीच रोष जाहिर करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम ने कहा कि सूबे के मुखिया होने के बावजूद सीएम से उन्हें मिलने नहीं दिया। किसानों के हित की बात नहीं कहने दी गई, यह तानाशाही है। वे लोकतांत्रिक तरीके से ज्ञापन देना चाहते थे। यदि सरकार जनता की बात नहीं सुनेगी तो कौन सुनेगा। रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि ये तो अघोषित कर्फ्यू के हालात हैं। इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर मंडल में किसानों का 2400 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। सरकार इसे दिलवा नहीं पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी यहां मौजूद हैं। उनसे भी नहीं मिलने दिया गया। यह अच्छा नहीं है। इस दौरान रालोद कार्यकर्ता हाथों में मुख्यमंत्री वापस जाओ, गन्ना भुगतान दिलाओ जैसे नारे वाले पर्चे भी लिए हुए थे। प्रदर्शन करने वालों में सागर चौधरी, राव इरफान, राव अल्तमश, राव आरिफ, उदित चौधरी, आसिफ, प्रवेश कश्यप, विशाल चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान जाओ, शांत हो जाओ, वापस चले जाओ
हंगामे के दौरान देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह प्रदर्शनकारियों से बोले- मान जाओ, शांत हो जाओ, वापस चले जाओ। लेकिन कार्यकर्ता गुस्से में रहे और नहीं माने। इसके बाद ही पुलिस और कार्यकर्ताओं में काफी देर तक खींचतान चलती रही। करीब आधा घंटे के हंगामे के बाद कार्यकर्ता आंदोलन की चेतावनी देते हुए लौटे।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी से सहारनपुर को ये बड़ी उम्मीदें, योजनाएं पूरी होने का इंतजार, लोग आज फिर करेंगे मांग

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में कोविड-19 को लेकर मण्डलीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीएम योगी सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। यहां से वह राजकीय वायुयान के द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर करीब डेढ़ बजे सहारनपुर के पुलिस लाइन पहुंचा। इसके बाद सीएम योगी कार से सर्किट हाइस पहुंचे। जहां अधिकारियों के साथ सीएम योगी की बैठक चल रही है। वहीं सीएम योगी के दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं। शहर में चप्पे- चप्पे पर फोर्स तैनात है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed