फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update in Hindi: many peoples have died from corona and 2113 new corona positive found in six district of western UP

कोरोना अपडेट: पश्चिमी यूपी में हालात खराब, एक दर्जन से ज्यादा की मौत, 2113 नए संक्रमित

Thu, 22 Apr 2021 02:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Apr 2021 02:11 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बुधवार को मुजफ्फरनगर में चार महिलाओं समेत नौ लोगों की कोरोना से मौत हो गई और...

विज्ञापन
Corona Update in Hindi: many peoples have died from corona and 2113 new corona positive found in six district of western UP
मेरठ में कोरोना से मौत। - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिमी यूपी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जहां बुधवार को मुजफ्फरनगर में चार महिलाओं समेत नौ लोगों की कोरोना से मौत हो गई तो वहीं मेरठ में 1198 नए केस मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को पश्चिमी यूपी के छह जिलों में 2588 नए केस मिले थे।

विज्ञापन


उधर, बिजनौर में बुधवार को कोरोना के 324 केस मिले। वहीं सहारनपुर में कोरोना संक्रमण से आज दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा शामली जिले में कोरोना के 147 नए मरीज मिले, जबकि बागपत में 53 मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में वारदात: शिक्षिका से लूटे 1.35 लाख रुपये, बदमाश फरार, जांच में जुटे पुलिस अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी पूर्व चेयरमैन के पति की कोरोना से मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। मुजफ्फरनगर में चार महिलाओं समेत नौ संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में जिला पंचायत के वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी सम्राट बालियान की मृत्यु मेरठ मेडिकल कॉलेज में हुई है। जिले में बुधवार को 391 नए संक्रमित मिले हैं।

कोरोना संक्रमण से 14 की मौत, 1198 मिले नए मरीज
मेरठ में कोरोना संक्रमण से बुधवार को 14 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 12 रोगी मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे थे, जबकि दो अन्य मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा था। मेडिकल प्रशासन के मुताबिक, मृतकों में मेरठ के 58, 32, 50, 50, 82 और 53 वर्षीय व्यक्ति थे। अन्य मरीज दूसरें जिलों से हैं। इनमें 42 साल की महिला और 75 साल के बुजुर्ग बागपत, 50 साल के व्यक्ति और 25 साल की महिला बुलंदशहर, 38 और 34 साल के युवक मुजफ्फरनगर, 57 साल की महिला हापुड़ और 35 साल का युवक बिजनौर का था। इन मरीजों के बारे में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

वहीं, कोरोना के बुधवार को 1198 मरीज मिले। इस तरह पिछले दो दिन में 2438 मरीज मिल चुके हैं, यानी हर घंटे 50 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी 30 हजार के पार पहुंच गई है। नए मरीजों में ज्यादा मेडिकल कॉलेज, शास्त्री नगर, जागृति विहार, ब्रह्मपुरी, कंकरखेड़ा, तहसील, मोदीपुरम, भगवानपुर, अप्पू एंक्लेव, लिसाड़ी, गंगानगर और राजेंद्र 

नगर सहित अन्य जगह के रहने वाले हैं। जिले का कोई क्षेत्र नहीं बचा है, जहां का कोई व्यक्ति संक्रमित नहीं है। संक्रमितों में डॉक्टर, स्टूडेंट, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा आदि शामिल हैं। कुल 9277 सैंपलों की जांच की गई। मरीजों में हर उम्र हर तबके से जुड़ा व्यक्ति संक्रमित है। अब तक 30003 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 3234 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

रेलवे स्टेशन पर पांच, बस अड्डे पर तीन संक्रमित मिले
रेलवे स्टेशन पर 111 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इनमें एंटीजन में पांच लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं, बस अड्डे पर 41 लोगों की जांच की गई। इनमें एंटीजन में तीन लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है।

नए मरीज मिले  -   1198
अब तक कुल संक्रमित - 30003
अब तक कुल मौत  -  433
होम आइसोलेशन में मरीज  - 3234
अब तक जा चुके घर  - 22855

यह भी पढ़ें: मेरठ: छत उखाड़कर लाखों की चोरी, दुकान मालिक के पैरों तले से खिसकी जमीन, ये है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed