{"_id":"61d9a416e39481251d26cf2a","slug":"corona-update-a-corona-patient-has-died-and-six-people-found-positive-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में फूटा कोरोना बम, सीसीएसयू के दो शिक्षक समेत मिले 560 पॉजिटिस केस, एक मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में फूटा कोरोना बम, सीसीएसयू के दो शिक्षक समेत मिले 560 पॉजिटिस केस, एक मरीज की मौत
Sat, 08 Jan 2022 10:44 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:44 PM IST
सार
मेरठ जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई। वहीं सीसीएसयू के दो शिक्षक समेत 560 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई। बताया गया कि प्रणव कुमार (50) मवाना के रहने वाले थे और उन्हें किडनी की समस्या थी। उन्होंने जिला अस्पताल इमरजेंसी में जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया, जहां पर शनिवार शाम को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
वहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के दो शिक्षक, चार छात्र-छात्राएं समेत शनिवार को 560 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चार हॉस्टलों में आरटीपीसीआर टेस्ट में तीन छात्र और एक छात्रा संक्रमित मिली हैं। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। इनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी हॉस्टल खाली करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं प्रदेश सरकार ने सभी कॉलेजों को 10 जनवरी से 16 जनवरी तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। कॉलेजों में सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी।
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार