{"_id":"6444011750410d46f2036ac3","slug":"corona-update-26-news-corona-positive-cases-have-found-in-meerut-city-in-one-day-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले 26 नए केस, अब मरीजों की संख्या हुई 195","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले 26 नए केस, अब मरीजों की संख्या हुई 195
Sat, 22 Apr 2023 09:15 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 22 Apr 2023 09:15 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में एक दिन में 26 नए केस मिले हैं। अब जनपद में मरीजों की संख्या 195 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में शनिवार को 305 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना के 26 नए केस मिले हैं। इनमें 12 महिलाएं और 14 पुरुष हैं। मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, 10 साल का बच्चा, रिटायर्ड अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षक और कारोबारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि 23 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 195 हो गई है, जिनमें से पांच अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 190 होम आइसोलेशन में हैं।
नए मरीज भावनपुर, कैंट, दौराला, जयभीम नगर, कंकरखेड़ा, कसेरू बक्सर, मलियाना, नगला बट्टू, पल्हेड़ा, परीक्षितगढ़, पुलिस लाइन, राजेंद्र नगर, रोहटा, साबुन गोदाम, संजय नगर, सरधना और सरूरपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: बवाना गैंग को भी सप्लाई हो रहे थे हथियार, मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था नाम
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। घर पर रहकर ही एक सप्ताह में कोरोना ठीक हो रहा है। जो मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, वह किसी अन्य बीमारी के कारण भर्ती हुए, बाद में उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़ें: Eid 2023: सख्ती के बावजूद मेरठ में सड़क पर पढ़ी गई नमाज, मूकदर्शक बने रहे अधिकारी