{"_id":"61d83a9813853b3180106087","slug":"corona-update-224-people-have-found-corona-positive-in-west-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार: आज पांच जिलों में मिले 361 संक्रमित, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार: आज पांच जिलों में मिले 361 संक्रमित, लोगों में दहशत
Fri, 07 Jan 2022 06:35 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 07 Jan 2022 06:35 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख लोगों में दहशत है। आज मुजफ्फरनगर जिले में 129, सहारनपुर में 82, बागपत में 40, शामली में 97 और बिजनौर में 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर में कोरोना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ता जा रहा है। मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को 129 नए मरीज मिले हैं। वहीं सहारनपुर में 82, बागपत में 40, बिजनौर में 13 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा शामली में आज 97 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब शामली में 175 सक्रिय केस हो गए हैं। उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देख लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
जिले में 37519 लोगों का हुआ कोरोना टीकाकरण
मुजफ्फरनगर जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में शुक्रवार को 37519 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। 15 से 18 वर्ष तक की आयु के 11898 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 7853 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई और 17768 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
उधर, मेरठ जिले में आज भी 300 से ज्यादा केस मिलने की आशंका जताई जा रही है। मेरठ गुरुवार को 303 केस मिले थे।
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार