पश्चिमी यूपी में बढ़ा कोरोना का खतरा, सहारनपुर में 126 संक्रमित मिले, मेरठ में 108 नए मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सहारनपुर जनपद में आज आई रिपोर्ट के अनुसार 126 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि मेरठ में 108 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सहारनपुर जनपद में मंगलवार को 126 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले सोमवार को 43 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें पांच लोग ऑफिसर कॉलोनी के हैं। एक दिन पहले संक्रमित आए एडीजे अपर सत्र न्यायाधीश, को कोरोना के साथ बुखार होने के चलते कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बिजनौर में कोरोना संक्रमण के 41 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने वालों और मास्क न लगाने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर जनपद में भी कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित एक महिला सहित तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 99 केस मिले हैं। यह संख्या इस वर्ष मिले मरीजों में सबसे अधिक है। शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 68 लोग संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब मरीजों की संख्या बढ़ कर 333 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि गांधी कॉलोनी निवासी 89 वर्षीय महिला को संक्रमित होने पर 24 मार्च को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
अलमासपुर निवासी 56 साल के ग्रामीण को भी संक्रमित होने पर एक अप्रैल को बेगराजपुर के ही कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था, उसकी भी सोमवार को मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल से उनका अंतिम संस्कार किया गया। उधर, मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती 55 साल के एक मरीज की भी मृत्यु हो गई। जनपद में मृतकों की संख्या अब तक 115 हो गई है।