फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona test became a headache for police in Meerut, this police station is the most affected

मेरठ में पुलिस का सिरदर्द बना कोरोना टेस्ट, अब तक 82 पुलिसकर्मी हुए संक्रमित, ये थाना सबसे ज्यादा प्रभावित

Fri, 14 Aug 2020 12:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Aug 2020 12:59 AM IST
सार

  • कोरोना टेस्ट से परेशान हैं पुलिसकर्मी 
  • तीन माह में चार से पांच बार कराया जा चुका है टेस्ट
  • अभी तक 82 पुलिसकर्मी मिल चुके हैं कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Corona test became a headache for police in Meerut, this police station is the most affected
corona in india - फोटो : PTI

विस्तार

मेरठ में कोरोना संक्रमण का टेस्ट भी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। अभी तक जिले में 82 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा नौचंदी थाना प्रभावित हो रहा है। यहां 24 पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिनका पिछले तीन माह में चार बार कोरोना का टेस्ट कराया जा चुका है। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की शुरुआत टीपीनगर मंडी में ड्यूटी कर रहे पीएसी जवानों से हुई। छठी वाहिनी रुड़की रोड स्थित पीएसी के जवान कोरोना की चपेट में आए तो चेन बनती चली गई।
विज्ञापन


पीएसी वाहिनी के 35 जवानों के बाद लिसाड़ी गेट, टीपीनगर, ब्रह्मपुरी, जानी, नौचंदी, ट्रैफिक कार्यालय, पुलिस लाइन, कंकरखेड़ा और एसएसपी ऑफिस, 44वीं वाहिनी पीएसी के जवान संक्रमण की चपेट में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी वाहिनी के बाद नौचंदी थाना परिसर सबसे अधिक प्रभावित रहा। थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मी और उनके परिवार के 24 सदस्य चपेट में आए। बीती नौ जून को लिसाड़ी गेट के दरोगा बलवीर सिंह की कोरोना से मौत हो गई थी।

वहीं, नौचंदी थाने के पुलिसकर्मियों का कहना है कि ड्यूटी से इतना खतरा नहीं है जितना कोरोना के टेस्ट से है। थाने के सभी पुलिसकर्मियों का चार-चार बार टेस्ट कराया जा चुका है। हेड मुहर्रिर फिर संक्रमित मिलने के बाद 15 पुलिसकर्मियों को टेस्ट कराना पड़ रहा है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed