फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corona Suspected patient tried to escape from Meerut Medical, caught by Police

मेरठ मेडिकल से कोरोना संदिग्ध मरीज ने की फरार होने की कोशिश, पुलिस ने पकड़कर दोबारा कराया क्वारंटीन

Sun, 26 Apr 2020 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Apr 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
corona Suspected patient tried to escape from Meerut Medical, caught by Police
medical collage meerut
मेरठ मेडिकल के कोविड-19 अस्पताल से रविवार दोपहर एक कोरोना संदिग्ध ने फरार होने की कोशिश की। हालांकि मेडिकल स्टाफ और पुलिस ने उसे पकड़कर दोबारा से क्वारंटीन कराया। मरीज का कहना था कि उसे जानकारी नहीं थी अभी नहीं जाना है। जानकारी के अभाव में सैंपल लिए जाने के बाद घर के लिए निकल पड़ा था।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में मेरठ मेडिकल से 12 कोरोना संदिग्ध व्यक्ति सुभारती मेडिकल कॉलेज ले जाते समय भाग निकले थे। इनमें से तीन मेडिकल कॉलेज के अंदर की तरफ भागे जिन्हें मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके पकड़ लिया और नौ बाहर की और निकल गए।
विज्ञापन


डॉ. विश्वास चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेडिकल प्रबंधन और पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की तो पता चला कि नौ मरीज जानकारी के अभाव में अपने घर पहुंच गए थे। जिन्हें वापस लाया गया और फिर से क्वारंटीन कर दिए गए। वहीं दो मरीज सुभारती में भेजे जा चुके थे जिसकी मेडिकल स्टाफ को जानकारी नहीं थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन पर जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि भागने जैसी कोई बात नहीं थी, बल्कि उनके टेस्ट निगेटिव आए तो उन्हें लगा कि वापस घर चले जाना है और वे निकल गए, उन्हें मेडिकल के गेट पर भी किसी ने नहीं रोका और वे घर पहुंच गए। हालांकि इन मरीजों को फिर बुलाया गया वे मेडिकल पहुंच गए हैं। 


रविवार को भी एक संदिग्ध इसी तरह जानकारी के अभाव में घर के निकल पड़ा। उसके फरार होने की सूचना पर पुलिस और मेडिकल स्टाफ ने उसे मेडिकल काॅलेज से बाहर निकलने से पहले ही पकड़ लिया। मरीज को दोबारा से क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed