फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona stopped police training in Meerut

कोरोना ने मेरठ में रोकी पुलिस की ट्रेनिंग

Sun, 24 May 2020 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Corona stopped police training in Meerut
कोरोना ने मेरठ में रोकी पुलिस की ट्रेनिंग
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वायरस ने पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों भी में चल रही ट्रेनिंग को प्रभावित कर दिया है। मेरठ पुलिस लाइन के अलावा 44वीं वाहिनी पीएसी हापुड़ रोड, छठी वाहिनी पीएसी रुड़की रोड में जहां पीएसी के रिक्रूट की ट्रेनिंग चल रही है। वहीं पीटीएस में महिला दरोगा की ट्रेनिंग चल रही है। 22 मार्च से लगातार ट्रेनिंग प्रभावित है। जिसमें सिर्फ योगा ही कराया जा रहा है।
हापुड़ रोड स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी में 350 रंगरूट प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां भी ट्रेनिंग प्रभावित हुई है, लेकिन अन्य अभ्यास रंगरूटों का चल रहा है। विशेष सावधानी बरती जा रही है। रहने के लिए सभी बैरकों व कमरों पर नजर रखी जा रही है। प्रशिक्षण लेने वाले रंगरूट निर्धारित दूरी के फासले पर रह रहे हैं। रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में भी 350 रंगरूट प्रशिक्षण ले रहे हैं। वाहिनी के सेनानायक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि लॉकडाउन में रंगरूटों के ट्रेनिंग सेंटर से बाहर जाने पर रोक लगाई गई है। कोरोना संक्रमण रिक्रूट तक पहुंच गया था। 80 रंगरूट क्वारंटीन किए गए हैं। पुलिस लाइन में पीएसी के 297 रंगरूटों का प्रशिक्षण शुरू हुआ था, अब 285 रिक्रूट हैं।
विज्ञापन

एसपी लाइन संजीव वाजपेयी का कहना है कि केवल अभ्यास कराया जा रहा है। पीएसी के जो रंगरूट हैं उनकी पासिंग आउट परेड पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को प्रस्तावित है। भर्ती बोर्ड या मुख्यालय से अभी अन्य कोई भी निर्देश नहीं मिले हैं। लेकिन लॉकडाउन के समय में ट्रेनिंग प्रभावित हुई है। वहीं पुलिस ट्रेनिंग स्कूल शास्त्री नगर में 237 महिला एसआई की ट्रेनिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed