फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona patient said, it would be better to go home and die

कोरोना मरीज बोला, इससे तो अच्छा घर जाकर मर जाऊं

Sat, 21 Nov 2020 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Corona patient said, it would be better to go home and die
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में कोरोना के मरीजों की ऑडियो व वीडियो वायरल होने का मामला थम नहीं रहा है। पूर्व में जहां मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था की वीडियो शासन तक पहुंचती रही हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य जब मेरठ में बैठक कर रहे थे। ऐसे समय में कोविड अस्पताल में भर्ती एक अधिवक्ता की ऑडियो वायरल हो गई है।
विज्ञापन

इसमें वह दूसरे अधिवक्ता को अपना दर्द सुना रहे हैं। वह कह रहे हैं कि वह कल भर्ती हुए थे। पूर्वाह्न 11 बजे से खाना नहीं मिला है। न ही डॉक्टर ने हाल जाना है। सीएमओ एवं जनप्रतिनिधियों से कहलवाया गया। इसके बावजूद डॉक्टर ने सुनवाई नहीं की। एक कर्मचारी आया और गोली देकर चला गया। कंट्रोल रूम में शिकायत तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कोविड वार्ड प्रभारी से शिकायत की तो कह दिया कि यहां इलाज के लिए आया है या खाना खाने। दूसरे भर्ती वकील का भी यही हाल। मोबाइल चार्ज कैसे करें, बोर्ड ब्लॉक कर रखे हैं। यहां गर्म पानी तक नहीं मिलता है। इससे अच्छा है कि मैं घर जाकर मर जाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed