{"_id":"60a38d9fe23a1c28e44811a6","slug":"corona-in-meerut-801-applications-for-death-certificate-have-come-in-nagar-nigam-office-in-40-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयावह: 40 दिन में आए 801 मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन, नगर निगम ने 775 किए जारी, इन नंबरों पर करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयावह: 40 दिन में आए 801 मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन, नगर निगम ने 775 किए जारी, इन नंबरों पर करें शिकायत
Tue, 18 May 2021 03:20 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 18 May 2021 03:20 PM IST
सार
कोरोना महामारी के चलते मेरठ में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पिछले 40 दिन के भीतर मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए 801 आवेदन आ चुके हैं। अगर कोई शिकायत हैं तो आप नगर निगम द्वारा जारी किए गए नंबरों पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना से मौत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कोरोना संक्रमण से लगातार हो रही मौतों का आंकलन इसी से लगा सकते हैं कि पिछले 40 दिन के अंदर नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए 801 आवेदन आ चुके हैं। इसमें से नगर निगम 775 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर चुका है। लोगों की शिकायत को देखते हुए नगर आयुक्त मनीष बंसल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ ही जन्म मृत्यु-प्रमाणपत्र सेल प्रभारियों के फोन नंबर जारी कर दिए हैं। परेशानी आने पर पीड़ित इन नंबर पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन पत्र प्रमाण पत्र जारी कर रहा है। जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं वे नगर निगम ऑफिस में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेज अपने यहां होने वाली मौत का स्वयं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करता है। निजी अस्पतालों और घरों में होने वाली मौत का प्रमाणपत्र नगर निगम द्वारा जारी किया जाता है। एक अप्रैल से 10 मई तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो नगर निगम में 801 मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन आए, इसमें से निगम कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 775 प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
रजिस्टर्ड डाक से भी भेज सकते हैं आवेदन
डॉक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते अगर कोई निगम नहीं आ सकता तो वह रजिस्टर्ड डाक से अब आवेदन भेज सकता है। इसके अलावा जन सेवा केंद्र से भी ऑनलाइन आवेदन करा सकता है। लेकिन प्रमाण पत्रों की हार्ड कॉपी देखने के बाद ही दिया जाएगा। वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीआरएसओआरजीआई डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
निजी अस्पतालों को दी जा चुकी लॉगिन आईडी
नगर निगम ने शहर के करीब 100 निजी अस्पतालों को पोर्टल की लॉगिन आईडी दे रखी है। इसके चलते अस्पताल अपने यहां मरने वालों का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। लेकिन यह व्यवस्था केवल 21 दिन के लिए है। इससे ज्यादा दिन होने के बाद मृतक के परिजनों को नगर निगम ही आना पड़ेगा।
दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत
नगर आयुक्त मनीष बंसल ने निगम के कर्मचारियों को चेताया है कि जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर कोई भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह के साथ ही जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र सेल प्रमुखों के सीयूजी नंबर जारी करा दिए हैं। शहरवासी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 8395881830, दिनेश सिंह के मोबाइल नंबर 9897909705 और नरेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 9149360654 फोन करके जानकारी और शिकायत कर सकते हैं।