फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corona curfew in Meerut: Traders have warned the administration to open the market

कोरोना कर्फ्यू: व्यापारियों ने दी चेतावनी, अगले दो दिन में नहीं खुले बाजार तो करेंगे आंदोलन

Mon, 07 Jun 2021 04:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Jun 2021 04:03 PM IST
सार

व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। व्यापारियों का कहना है कि अगर दो दिन में बाजार नहीं खुले तो वे आंदोलन के लिए विवश होंगे। पढ़िए पूरा अपडेट।

विज्ञापन
corona curfew in Meerut: Traders have warned the administration to open the market
मेरठ में बंद पड़ा बाजार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की तरह यहां भी बाजार खुलवाने और कारोबार शुरू कराने के लिए व्यापारी लामबंद हो रहे हैं। व्यापारिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में बाजार खोलने के पक्ष के में निर्णय नहीं लिया तो वे आंदोलन को विवश होंगे। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि कोरोना संक्रमण की सही रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी जा रही है। संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों ने जिला प्रशासन से सक्रिय मामलों की सही जांच करने और संपूर्ण बाजार खोलने की मांग की है। इस बारे में संयुक्त व्यापार समिति, संयुक्त व्यापार संगठन और पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने कमिश्नर और जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिए हैं।

विज्ञापन


संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता और संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि स्थानीय अफसरों को ही कोरोना के सक्रिय मामलों की सही स्थिति का पता नहीं है। इसके चलते न तो सही रिपोर्ट शासन तक पहुंच रही है और न ही जिले में अनलॉक हो पा रहा है। शहर के संपूर्ण बाजार बंद हैं। उद्योग के साथ व्यापार प्रभावित है। सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील दुआ और महामंत्री अमित बंसल ने कहा कि महामारी में बंदी के चलते कारोबारियों की आर्थिक हालत चिंताजनक हो गई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग कर रहा आंकड़ों में खेल
स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों में खेल कर बाजार खुलने का मार्ग साफ नहीं होने दे रहा है। शासन को गलत रिपोर्ट भेजी जा रही है। - बाल किशन राय, अध्यक्ष, सुभाष बाजार एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य जिलों में राहत तो यहां क्यों नहीं
प्रदेश के ज्यादातर जिले पाबंदी के साथ खुल गए हैं तो यहीं पर पाबंदी क्यों लगाई गई है। ऐसे में शहर का बाजार सीधा प्रभावित हो रहा है। - सुधीर कंसल, महामंत्री, सुभाष बाजार एसोसिएशन।

ऑनलाइन कारोबार से बाजार प्रभावित
शहर में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने रिटेल कारोबार को 50 प्रतिशत तक प्रभावित किया है। ऐसे में बाजार खोलना बहुत जरूरी है। - अशोक माहेश्वरी, अध्यक्ष बेगमपुल व्यापार संघ।


बच्चों को किताबों की है जरूरत
गर्मी में पंखे खराब हैं तो किसी को कूलर की जरूरत है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके चश्मे टूट गए हैं। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए किताबों की जरूरत हैं। - नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष, आबूलेन व्यापार संघ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed