फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cop injured the brother-in-law of the BJP leader in Muzaffarnagar District

मुजफ्फरनगर: सिपाही ने भाजपा नेता के बहनोई को किया घायल, हाईवे पर ट्रैफिक जाम में फंसा था पीड़ित

Sat, 23 Nov 2019 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Nov 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
Cop injured the brother-in-law of the BJP leader in Muzaffarnagar District
jam - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मीरापुर  दिल्ली-पौडी राजमार्ग पर देवल में लगे ट्रैफिक जाम में मुजफ्फरनगर शहर के भाजपा हनुमत मंडल अध्यक्ष रोहित तायल के बहनोई को रामराज थाने के सिपाही ने पीटकर घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर भाजपाइयों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


रामराज थाने पहुंचे भाजपाइयों ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने तथा तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर हंगामा किया। इस संबंध में तहरीर दे दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के लोहिया बाजार निवासी रोहित तायल भाजपा के हनुमत मंडल अध्यक्ष है। शुक्रवार को उनके बहनोई कांगडा (हिमाचल प्रदेश) निवासी अभिलाष, बहन रोहिणी कार से कोटद्वार स्थित सिद्घबली मंदिर दर्शन को जा रहे थे। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर देवल के पास जाम लगा था। दोपहर करीब 12 बजे अभिलाष की कार भी जाम में फंस गई। इसी दौरान पुलिसकर्मी शैलेन्द्र व उसके एक साथी देवल निवासी प्रविन्द्र की अभिलाष से कहासुनी हो गई। 

यह भी पढ़ें:  दिन को सुहाना, दिल को कर देंगी खुशगवार, इन तस्वीरों को देखकर आप भी कह उठेंगे 'शानदार'

आरोप है कि सिपाही ने अभिलाष के माथे पर चोट मारकर घायल कर दिया। अभिलाष व उनकी पत्नी रोहिणी ने घटना के बारे में मुजफ्फरनगर अपने परिजनों को बताया। अभिलाष के घायल होने की जानकारी मिलते ही दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थाना रामराज पहुंच गए और हमला करने वाले सिपाही शैलेंद्र को निलंबित करने की मांग की। थाने पर जमकर हंगामा किया। 

 भाजपा नेता रोहित तायल की ओर से थाने पर तहरीर दी गई है। उधर, घायल अभिलाष को जानसठ स्थित अस्पताल में उपचार दिलाया गया। थानाध्यक्ष राजेन्द्र गिरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर आ गई है और मामले की जांच की जा रही है। उधर, आरोपी सिपाही भूमिगत हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed