यूपी: ड्यूटी पर तैनात सिपाही की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों का जमकर हंगामा, पुलिस फोर्स मौके पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में थाने में तैनात सिपाही का शव खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस मामले में उस वक्त हंगामा मच गया जब परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर विरोध कर दिया।
परिजनों का कहना है कि अंकुर की हत्या की जानकारी उन्हें तीन घंटे बाद दी गई, जबकि पुलिस को उन्हें घटनास्थल पर ही बुलाना चाहिए था ताकि वह देख सकते कि उनके बेटे का शव किस हालत में मिला है।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जानकारी दिए बिना ही शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया। वहीं बताया जा रहा है कि सिपाही की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है।
जानकारी के अनुसार फलावदा थाने में तैनात सिपाही अंकुर चौधरी (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह सिपाही का शव फलावदा पुलिस चौकी से तकरीबन 800 मीटर की दूरी पर ईंख के खेत में पड़ा मिला।
हत्या के वक्त कांस्टेबल अंकुर वर्दी में थे। बताया गया कि वह गुरुवार रात में गश्त के लिए निकले थे। घटना के बाद एसपी देहात राजेश कुमार व सीओ मवाना भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
एसपी देहात का कहना है कि मौके से एक तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं सिपाही के सिर में गोली मारी गई है। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को जांच के लिए बुलाया गया है।
वहीं मोर्चरी पर मृतक सिपाही अंकुर के परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं। ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की वहीं एसपी सिटी से भी काफी देर नोक-झोंक हुई। हंगामे की स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर बुलाई गई।
सिपाही अंकुर चौधरी शामली के मंडोरा के रहने वाले थे। वह साल 2015 में यूपी पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के बाद से फलावदा थाने में ही तैनात थे। एसपी देहात का कहना है कि मामले में गहन जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/