सीसीएसयू और कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह: राज्यपाल द्वारा प्रीति को मिला मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
मेरठ के सीसीएसयू में राज्यपाल का कार्यक्रम एक घंटा लेट शुरू हुआ। इस खास कार्यक्रम में उन्होंने होनहार छात्र-छात्राओं को मेडल दिए। वहीं सीसीएसयू के दीक्षांत में उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह समाप्त होने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पहुंचीं। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद्र को मानद उपाधि से नवाजा। कार्यक्रम में राज्यपाल करीब एक घंटे बाद पहुंची हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सात छात्र-छात्राओं को मेडल और 275 को डिग्री दीं। कृषि विश्वविद्यालय में कुलाधिपति स्वर्ण पदक बीएससी एजी के छात्र यशराज दिया गया है।
वहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा प्रीति शर्मा को मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वहीं आयुषी अग्रवाल को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा आज छात्राओं को बड़ी संख्या में मेडल लेते देखकर खुशी हुई। नारी शक्ति आगे बढ़ रही हैं लेकिन मेरी अभिभावकों से विनती है कि वह छात्रों पर भी ध्यान दें। छात्र-छात्राओं के बीच मेडल पाने में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए, लेकिन छात्र तो बहुत पीछे रह गए। छात्र सोचते होंगे कि राजनीति में चले जाएंगे, ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने छात्रों के लिए कहा कि पढ़ाई कीजिए और आगे बढ़िए।
राज्यपाल ने कहा कि मेरठ का सतयुग से लेकर आज तक हर युग में बड़ा योगदान रहा है। आज मेरठ खेल जगत में विकसित हो रहा है, चीनी के उत्पादन में आगे हैं। उन्होंने कहा मेरठ में और भी नया जोड़ो। राज्यपाल ने कहा कि रैपिड रेल परियोजना से दिल्ली-मेरठ को जोड़कर बड़ा कार्य किया है। दिल्ली एक्सप्रेसवे से मेरठ की तस्वीर बदल गई है।
उन्होंने कहा मोदी जी आए तो ये काम हुए, बाकी तो कई लोग आए, क्या-क्या किया पता ही नहीं चला। सरयू परियोजना पर उन्होंने कहा कि 40 साल पहले इस योजना को शुरू करने की योजना बनाई गई तो उस समय लागत 100 करोड़ रुपये थी, अब इसका मोदी जी ने लोकार्पण किया तो लागत 10 हजार करोड़ आई। छात्रों के ताली बजाने पर राज्यपाल ने कहा कि यह ताली बजाने की बात नहीं है जो काम सौ करोड़ में हो सकता था वह इतने दिन बाद दस हजार करोड़ में हुआ। यह बड़ा पाप किया गया। आज आप यहां से संकल्प लेकर जाएंगे, जो काम जिंदगी में पूरा करने का लक्ष्य दिया जाएगा, उसे हमेशा उसे अवधि में पूरा करेंगे।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोग होने लगे जिंदा, पढ़िए क्या है पूरा मामला
बताया गया कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करीब एक घंटा देरी से कार्यक्रम में पहुंचे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह समाप्त होने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।
वहीं राज्यपाल का हेलीकॉप्टर करीब 11.30 बजे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंचा। उनके द्वारा 216 मेधावियों को मेडल दिए गए। विश्वविद्यालय इस बार 127961 छात्र-छात्राओं को डिग्री दे रहा है। दोपहर में राज्यपाल कार से सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि लिए रवाना हुईं। दीक्षांत समारोह में रहने के बाद वे परतापुर हवाई पट्टी से स्टेल प्लेन के जरिए लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
यह भी पढ़ें: टूट गए जिंदगी के वादे: जिनके साथ लिए सात फेरे, उन्हीं को उतारा मौत के घाट, खौफनाक हैं दो विवाहिता के मर्डर की कहानियां
मंडल के डीआईओएस की बैठक करेंगे दिनेश शर्मा
उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा स्टेट प्लेन से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से कार द्वारा मेरठ आए और सीसीएसयू के दीक्षांत में शामिल हुए। उन्होंने कुलपति, रजिस्ट्रार, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी और मंडल के जिला विद्यालय निरीक्षकों की बैठक ली। इसके बाद वे परतापुर हवाई पट्टी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।