फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conveyed the message of living a healthy life through yoga and pranayama.

Meerut News: योग-प्राणायाम से स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया

Tue, 16 Jun 2026 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of living a healthy life through yoga and pranayama.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। आयुष विभाग ने क्लब-60 के सहयोग से मंगलवार को टैगोर पार्क में हेल्दी एजिंग विषय पर योग शिविर का आयोजन किया। इसमें योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ और निरोग जीवन का संदेश दिया गया।
क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह के निर्देश पर नगर के 15 प्रमुख स्थानों पर योग शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में टैगोर पार्क में शिविर लगाया गया। योग प्रशिक्षिका पूजा चौधरी ने योगाभ्यास कराया और प्रतिभागियों को प्राणायाम की सही विधि समझाई। उन्होंने बताया कि भ्रामरी प्राणायाम तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को आराम देने, चिंता और तनाव दूर करने, गहरी नींद, एकाग्रता, सिरदर्द, माइग्रेन, उच्च रक्तचाप, हृदय एवं कान संबंधी समस्याओं में अत्यंत लाभकारी है।
विज्ञापन

शिविर की नोडल एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि आरोग्यता संवर्धन के उद्देश्य से टैगोर पार्क में शीघ्र ही आयुर्वेदिक औषधि एवं उपचार शिविर भी लगाया जाएगा, ताकि लोगों को निरोग एवं स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर योग प्रशिक्षिका रिशू, योग सहायिका ब्रजेश कुमारी, डॉ. संजय माथुर, मुकेश कुमार, नवीन चंद्र अग्रवाल, शशि प्रभा अग्रवाल, पिंकी सिंह, अंजू, मोनिका, अरुणा माथुर, साधना रस्तोगी, सीमा, प्रिया रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed