{"_id":"61e9c59ad55d1b282435e7da","slug":"conversion-case-inspector-s-audio-goes-viral-demanding-action-meerut-news-mrt574136175","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला : दरोगा की ऑडियो वायरल, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला : दरोगा की ऑडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मांतरण मामला : दरोगा की ऑडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
मेरठ। रजबन की युवती का धर्मांतरण कराकर शादी करने के मामले में दरोगा की एक ऑडियो वायरल हुई है। इसमें दारोगा की ओर से जाति और धर्म का नाम लेकर आरोपी युवक की मदद करने की बात कही गई है। हिंदू जागरण मंच ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ऑडियो को संज्ञान में लेकर जांच करा रही है।
रजबन निवासी एक वर्ग के युवक ने 10 नवंबर को युवती का अपहरण किया था। वह युवती को मुंबई ले गया था। परिजनों ने सदर बाजार थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि धर्मांतरण कराकर युवती से शादी की गई। इस मामले में तब हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी सचिन सिरोही ने हंगामा किया था और एक प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री पोर्टल और दूसरा प्रार्थना पत्र एडीजी को भेजा गया था। इस प्रकरण में जांच एसपी सिटी और एएसपी की ओर से की जा रही है।
इस बीच, बृहस्पतिवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें दारोगा धर्मांतरण कराने वाले युवक से कह रहा है कि तुम मुंबई चल दिए हो, गाजियाबाद आकर मुझे कॉल करना, मैं वहां आकर बयान ले लूंगा। उन्होंने धर्म और जाति का नाम लेकर मदद की बात कही। मंच के पदाधिकारियों ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।