फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conversation inconclusive: Farmers will do the foot marchin meerut city today, these are the main demands of the organization

बातचीत बेनतीजा: आज शहर में पैदल मार्च करेंगे किसान, लग सकता है जाम, ये हैं संगठन की प्रमुख मांगें

Wed, 29 Sep 2021 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Sep 2021 11:01 AM IST
सार

किसान मजदूर संगठन के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करने मंगलवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारी धरने पर किसानों के बीच पहुंचे, लेकिन किसानों ने बातचीत नहीं की। 

विज्ञापन
Conversation inconclusive: Farmers will do the foot marchin meerut city today, these are the main demands of the organization
farmers - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान मजदूर संगठन के प्रतिनिधिमंडल और जिलाधिकारी के. बालाजी के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद ही वह धरनास्थल से उठेंगे। आज शहर के विभिन्न मार्गों से किसान पैदल मार्च निकालेेंगे। किसानों के मार्च में ट्रैक्टर भी शामिल होंगे। अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि किसान अपना हक मांगने के लिए घर से निकले हैं।

विज्ञापन


किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने 20 सूत्रीय मांगों को लेकर सहारनपुर से दिल्ली राजघाट के लिए किसान-मजदूर अधिकार पदयात्रा शुरू की थी। मेरठ पहुंचते ही किसानों ने  पदयात्रा स्थगित कर चौधरी चरण सिंह पार्क में डेरा डालकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार रात एडीएम और एसपी सिटी किसानों के बीच पहुंचे और बातचीत की। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक और जिलाध्यक्ष देवराज पुंडीर ने कैंप कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के. बालाजी से मुलाकात की। मंगलवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारी धरने पर किसानों के बीच पहुंचे, लेकिन किसानों ने बातचीत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: धर्म वापसी, पर परिवार ने ठुकराया, सौरभ गुप्ता ने पत्नी शादमा और बच्चों को छोड़ा, अब खुलेंगे मौलाना के बड़े राज

इन मार्गों से गुजरेंगे किसान, लग सकता है जाम
किसान मजदूर संगठन की पदयात्रा सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह पार्क से जीरो माइल्स, बेगमपुल, गढ़ रोड, बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, सोहराब गेट, आयकर विभाग, जेल चुंगी, मोहनपुरी नाला रोड से वापस धरना स्थल पर आएंगे। संगठन उपाध्यक्ष अनु मलिक और प्रवक्ता ललित राणा ने बताया कि किसान व्यापारियों और शहरवासियों को मांगपत्र भी बांटेंगे। 

नागरिकों को परेशान करने का मकसद नहीं : पूरन सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि पदयात्रा कहीं भी बीच में नहीं रुकेगी। किसानों का शहरवासियों को परेशान करने का मकसद नहीं है। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन शासन और प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। 

-किसानों का संपूर्ण ऋण माफ किया जाए
-गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल
-किसानों को सिंचाई के लिए बिजली फ्री 
-न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी मिले
-बुजुर्ग किसानों को छह हजार पेंशन मिले
-पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना
-बागपत चीनी मिल का दोहरीकरण
-एकसमान शिक्षा पद्धति
-प्रत्येक गांव में होना चाहिए खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed