फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy over land of graveyard in two sides at bijnor, many injured

कब्रिस्तान की भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चली कुर्सियां, कई घायल

Sun, 01 Apr 2018 07:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 01 Apr 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
Controversy over land of graveyard in two sides at bijnor, many injured
जमकर तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में जानी के चौराहे पर रविवार को कब्रिस्तान की भूमि पर दुकान बनाने को लेकर फिर विवाद हो गया। मुतव्वली पक्ष के लोग दुकानें बनाने के लिए नींव की खुदाई कर रहे थे तो महिलाओं ने विरोध करते हुए खूब हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और कुर्सियां भी चली। कई लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष शांत हुए।

विज्ञापन


जानी के चौराहे के पास कब्रिस्तान की भूमि है। इस भूमि को लेकर पूर्व में विवाद हो गया था। कब्रिस्तान के मुतव्वली हनीफ ने वक्फ बोर्ड से पिछले दिनों कब्रिस्तान की भूमि में दुकान बनवाने को अनुमति ले ली हैं। वक्फ बोर्ड ने इस आरजी में 32 दुकानें बनवाने के लिए नक्शा भी पास करवा लिया था। इस बात का पता जब लोगों को चला तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया था। ये लोग कब्रिस्तान की भूमि में दुकानों का निर्माण कराने को तैयार नहीं थे। कब्रिस्तान के आसपास कारोबार करने वालों का कहना था कि दुकानें बनने से वे बेराजगार हो जाएंगे। मुतव्वली हनीफ ने इन लोगों को आश्वासन दिया था कि जो दुकानें बनेगी सबसे पहले उन लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने कब्रिस्तान की जमीन में खोखे रखे है। उस दौरान दोनों पक्षों में सहमति बन गई थी। बाद में कब्रिस्तान से ये खोखे हटाने से पीछे हट गए थे। 
विज्ञापन


मुतव्वली हनीफ ने पुलिस में शिकायत करके खोखा हटवा कर कब्रिस्तान की तारकशी करा दी थी। इसके बाद भी लोगों ने अपने खोखे फिर से रख लिए। हनीफ ने खोखे रखने वालों पर कुछ माफियाओं से हमसाज होने का आरोप लगाया था। शनिवार को मुतव्वली हनीफ पक्ष के लोग कब्रिस्तान की भूमि में दुकानों के निर्माण के लिए नींव खोदने लगे। इस दौरान महिलाएं एकत्र होकर वहां पहुंची और नींव खोदने का विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर कुर्सी चलीं। कई लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: अनियंत्रित होकर खम्भे से टकराई रोडवेज बस, मची चीख-पुकार, दर्जनों यात्री घायल

Controversy over land of graveyard in two sides at bijnor, many injured
फाइल फोटो

हनीफ के मुताबिक कब्रिस्तान में दुकान बनने से विकास एवं सुरक्षा के साथ लोगों को रोजगार भी मिलेगा। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक दुकानों का विरोध करने वाली महिलाएं थाने आई थीं। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए डीएम के पास भेज दिया था। डीएम की ओर से जो निर्देश मिलेंगे उसके अनुरूप कार्रवाई होगी।

मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में चले ईंट पत्थर
मुजफ्फरनगर जिला के थाना भोपा के नया गांव निवासी ठेकेदार मुजम्मिल की लेबर के जावेद, उमेद, अली, धर्मेंद्र, गुलशेर, कासिम नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम फुलसंदे के पास पक्की सड़क बना रहे हैं। मुजफ्फरनगर के ग्राम जोली निवासी ठेकेदार गोविंदा की लेबर के नितिन और प्रदीप आदि थाना क्षेत्र के ग्राम झिलमिला की में सड़क बना रहे है। इसमें मुजम्मिल की लेबर में काम कर रहे धर्मेंद्र का भाई नितिन और प्रदीप गोविंदा ठेकेदार के लेबर में काम कर रहे थे। इनकी शनिवार की शाम ठेकेदार गोविंदा और अन्य से कहासुनी हो गई। इस पर नितिन ने अपने भाई धर्मेंद्र और अन्य को झिलमिला बुला लिया। धर्मेंद्र जब अपने भाई नितिन एवं प्रदीप को ले जाने लगा तो दोनों पक्षों के मजदूरों में झगड़ा हो गया तथा ईंट पत्थर चले। एक दूसरे पर तारकोल डालने लगे। इससे मुजम्मिल ठेकेदार की लेबर के जावेद, उम्मेद, धर्मेंद्र, गुलशेर, कासिम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस दोनों ठेकेदारों और उनकी लेबर को थाने ले आई। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की और से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed