{"_id":"600495a68ebc3e31472c5b2f","slug":"controversy-erupted-in-sadar-jain-temple-city-news-mrt521032395","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर जैन मंदिर में विवाद गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर जैन मंदिर में विवाद गरमाया
विज्ञापन
मेरठ। जैन मंदिर दुर्गाबाड़ी और ऋषभ एकेडमी में अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर चर्चा में रहे सीएस जैन के निष्कासन को लेकर सोशल मीडिया में मेसेज वायरल हो गए। संजय जैन ने रविवार को सदर जैन समाज की होने वाली बैठक के संबंध में भी जिला प्रशासन से शिकायत की थी। संजय ने वायरल मेसेज को लेकर शासन स्तर पर शिकायत की चेतावनी दी है। साथ ही कहा है कि जैन समाज में धर्म परिवर्तन जैसा कोई विधान नहीं है।
श्री पार्श्व जिनेंद्र शिक्षा परिषद् ऋषभ एकेडमी के जिम्मेदारी संभालती है साथ ही श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति के पास सदर दुर्गा मंदिर की जिम्मेदारी है। दुर्गाबाड़ी जैन मंदिर और जैन मिलन नार्थ के सदस्य संजय जैन ने मंदिर और स्कूल में विभिन्न अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन और शासन स्तर पर शिकायत की है। सभी मामलों की जांच चल रही है। इन सब विवादों के बीच सदर जैन समाज और केंद्रीय जैन समाज की कमेटी के द्वारा सदर दुर्गाबाड़ी जैन मंदिर में बैठक बुलाई गई थी। संजय जैन ने इस बैठक को गुप्त एजेंडे के तहत आयोजित करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि इस बैठक से कोविड नियमों की अवहेलना होगी। जैन समाज ने इस बीच एक संगठन पदाधिकारी के हादसे में घायल हो जाने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक मेसेज वायरल हुआ। जिसमें संजय जैन को जैन समाज से निष्कासित करने की बात कही गई। संजय जैन ने कहा कि जैन धर्म में इस तरह का विधान नहीं है। निष्कासन की बात करने वाले भी सामने नहीं आ रहे हैं। मंदिर और स्कूल के विवादों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। जैन समाज में सभी लोग एक साथ है। हमारे समाज में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। सदर जैन समाज के प्रवक्ता विरेश जैन ने कहा कि किसी भी प्रकार के निष्कासन की जानकारी नहीं है।