फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Controversy between police and BJP councilor for Kanwar camp in Meerut, workers create ruckus

Meerut: कांवड़ शिविर लगाने को लेकर पुलिस और भाजपा पार्षद में नोकझोंक, जमकर हंगामा, ये है पूरा विवाद

Mon, 10 Jul 2023 12:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Jul 2023 12:25 PM IST
सार

Meerut News : कांवड़ शिविर लगाने को लेकर पुलिस और भाजपा पार्षद के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान भाजपा पार्षद ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Controversy between police and BJP councilor for Kanwar camp in Meerut, workers create ruckus
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में ईव्ज चौराहे के पास हाशिमपुरा में कांवड़ शिविर लगाने को लेकर भाजपा पार्षद पवन चौधरी ने हंगामा कर दिया। पार्षद का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन उनको कांवड़ शिविर नहीं लगाने दे रहा है, जबकि वह हर साल हाशिमपुरा में शिविर लगाते हैं। वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि सड़क से 20 फीट दूर कांवड़ शिविर लगाने की अनुमति है। बाद में दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई, जिसमें शिविर लगाने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


भाजपा पार्षद पवन चौधरी ने रविवार शाम को हाशिमपुरा के पास कावड़ शिविर लगा दिया था। वहीं, सड़क पर शिविर लगाने की जानकारी पर सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने शिविर को सड़क से 20 फीट दूर लगाने की बात कही। लेकिन, पार्षद पवन चौधरी का कहना है कि सड़क से 20 फीट दूरी पर मकान बने हुए हैं। हर साल सड़क किनारे ही शिविर लगाया जाता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खाकी बेबस: यूपी के इस जिले में ताबड़तोड़ वारदातें, बदमाशों में नहीं रहा खौफ, अफसरों को दिनहदाड़े दे रहे चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और पार्षद के बीच हुई नोकझोंक
वहीं, इस मुद्दे को लेकर पुलिस और भाजपा पार्षद में नोकझोक हो गई। सूचना मिलने पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। एसीएम सिविल लाइन ने बताया कि बात हो गई है। कांवड़ शिविर लगाया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए सड़क से 20 फीट दूरी पर शिविर लगाने के आदेश हैं। जिसको देखते हुए वार्ता हुई है।

यह भी पढ़ें: बारिश का कहर: अचानक गिरी मकान की छत, मलबे में दबे मासूम बच्चे, मची चीख-पुकार, ऐसे बची चारों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed