फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   contractor could not prove the alligation

ठेकेदार साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका, शिकायत वापस ली

Tue, 20 Aug 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
contractor could not prove the alligation
लावड़। रक्षाबंधन मेले में बिजली ठेकेदार से धमकी देकर रिश्वत मांगने के मामले में सोमवार को अधिशासी अधिकारी ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए नगर पंचायत बुलाया। जहां दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष रखा। हालांकि ठेकेदार कोई ठोस सबूत नहीं दिखा पाया। इस पर उसने तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन

बताते चलें कि रक्षाबंधन पर्व पर नगर में लगने वाले दस दिवसीय मेले में पप्पू सैनी ने बिजली का ठेका ले रखा है। मुख्य द्वार पर देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने को लेकर भाजपा नेता अनुज शर्मा ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। वहीं, एक बार फोन पर वार्ता कर ठेकेदार को तस्वीर लगाने के कहा था। इस पर ठेकेदार ने भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर देकर पांच हजार रुपये नहीं देने पर ठेका निरस्त कराने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसको लेकर सोमवार दोपहर अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार एवं चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों को नगर पंचायत में बुलाया। अनुज शर्मा ने ठेकेदार द्वारा लगाए आरोप को गलत बताया। वहीं, ठेकेदार साक्ष्य पेश नहीं कर सका। इसके बाद ठेकेदार ने चौकी में दी तहरीर वापस ले ली। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है। सभासद पति सुभाष सैनी, रामानंद बिल्टोरिया, गौरव गुप्ता, मूलचंद प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed