{"_id":"6a284b6f828f45da9d0918f4","slug":"contract-employees-warn-of-work-boycott-starting-june-11-over-non-payment-of-salaries-meerut-news-c-72-1-mct1004-154523-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संविदा कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर 11 जून से कार्य बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संविदा कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर 11 जून से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के पश्चिमांचल अध्यक्ष सचिन सिंह ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कंपनी द्वारा निर्धारित समय पर वेतन भुगतान न करने की शिकायत की है। साथ ही, 11 जून से कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई है।
सचिन सिंह ने बताया कि ग्लोबटेक क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड और मावेरिक पावर सॉल्यूशन द्वारा संविदा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। पिछले माह से निर्धारित तिथि पर वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन समय पर न मिलने के कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं। हालांकि, अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने मांग की है कि उनका लंबित वेतन और बढ़ा हुआ मानदेय तुरंत जारी किया जाए। यदि 10 जून तक सभी संविदा विद्युत कर्मचारियों का भुगतान नहीं होता है, तो वे विवश होकर कार्य बहिष्कार करेंगे। सभी कर्मचारी 11 जून से काम बंद करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --