फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Continuation of encounter in UP, dabish in search of accused

वेस्ट यूपी में एनकाउंटर का सिलसिला जारी, इनामी बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Fri, 12 Jan 2018 12:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 12 Jan 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Continuation of encounter in UP, dabish in search of accused
यूपी में एनकाउंटर जारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी में मुठभेड़ में बदमाशों से मेरठ जोन की पुलिस सीधा मुकाबला कर रही है। ताबड़तोड़ मुठभेड़ में इनामी बदमाशों को ढेर या फिर पैर में गोली मारने का सिलसिला जारी है। थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ में एनकाउंटर करने की होड़ लगी है। 50 और 25 हजार के इनामी बदमाशों को ढूंढा जा रहा है। पुलिस अफसरों ने बताया कि मेरठ में 50 से अधिक बदमाशों पर इनाम बढ़ाने की संस्तुति भेजी गई है। वहीं इनामी बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


मार्च 2017 से 10 जनवरी 2018 के बीच पुलिस और बदमाशों में करीब 920 मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिसमें 35 बदमाश ढेर हुए और 120 बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी। मेरठ जोन में 22 बदमाश पुलिस ने मार गिराए। पुलिस की बहादुरी की सराहना खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके है। पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ भी एक्टिव हो गई है। मेरठ में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम इनामी बदमाशों को ढूंढ रही हैं, वहीं एसटीएफ ने अपना जाल फैला दिया है।
विज्ञापन


मेरठ जनपद में मंगलवार व बुधवार को पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। जिसमें 50 हजारी सलमान उर्फ राजा, 25 हजारी फरमान, दस हजार के इनामी चांद और सलमान के पैर में पुलिस की गोली लगी। दो दिन तक  पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ के बाद क्राइम ब्रांच व एसटीएफ सक्रिय हो गई। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने कई इनामी बदमाशों की तलाश में दबिश दी। लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : योगी के इशारे पर मेरठ पुलिस का एनकाउंटर योग, देखिए मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाशों की लिस्ट

पुलिस ने एक्टिव किए मुखबिर

Continuation of encounter in UP, dabish in search of accused
यूपी में एनकाउंटर जारी - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों तक पहुंचने के लिए थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ ने अपने-अपने मुखबिर एक्टिव किए हैं। दिन भर पुलिस मुखबिरों को फोन कर जानकारी जुटाती रही। बदमाशों की जानकारी देते कुछ मुखबिर तो पुलिस से भी घबराने लगे है। बृहस्पतिवार को कई मुखबिरों के मोबाइल बंद भी मिले। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्द ही किसी इनामी बदमाश को पकड़ा जाएगा। 

मेरठ में 50 बदमाशों पर होगा इनाम 
मेरठ में 50 हजार का सिर्फ एक इनामी सोनू पुत्र धर्मसिंह निवासी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर फरार है। 25 हजार के इनामी मोनू पुत्र कालीचरण निवासी अछरोंडा परतापुर, नजाकत उर्फ पप्पू उर्फ तांत्रिक पुत्र शराफत निवासी रसीदनगर, ब्रह्मपुरी और संजीव पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सरूरपुर फरार है। मेरठ में 27 बदमाशों पर इनाम है। 50 और बदमाशों पर इनाम कराने की संस्तुति भेजी गई है। 

बदमाशों को नहीं छोड़ेंगे
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि मुठभेड़ में बदमाशों को गोली लग रही है। मेरठ जोन में अपराधियों को पुलिस नहीं छोड़ेंगी। उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बदमाशों पर इनाम बढ़ाया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed