{"_id":"68d45f9daf24cd59a70624e7","slug":"consumers-will-get-uninterrupted-power-supply-during-festivals-meerut-news-c-72-1-mct1009-141158-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: त्योहारों पर उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: त्योहारों पर उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली
विज्ञापन
मेरठ। त्योहार के मौके पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए ऊर्जा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन की ओर से सभी अधिकारियों को मरम्मत कार्य समय से पहले पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, त्योहार पर कोई शटडाउन न लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। अगर त्योहार पर बिजली गई तो अधिकारियों को इसका जवाब देना होगा।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सभी 14 जिलों में त्योहार पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराई जाएगी। इसके लिए सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वर्तमान में चल रहे अनुरक्षण माह में सभी कार्य समय से पहले पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा ने बताया कि नवरात्र, विजयदशमी, धनतेरस, दीपावली आदि त्योहार पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराने को तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर हो या देहात सभी बिजलीघरों पर अ तिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। त्योहार के दौरान बिजली संबंधित कोई समस्या होती है तो उपभोक्ता 1912 या कंट्रोल रूम नंबर 9193330312 पर फोन कर सूचना दे सकते हैं।
शिविर में सुनीं गईं उपभोक्ताओं की समस्याएं
मेरठ। ऊर्जा विभाग की ओर से लगाए गए तीन दिवसीय उपभोक्ता समाधान शिविर का बुधवार को समापन हो गया। तीसरे दिन विवि रोड उपकेंद्र क्षेत्र में लगे शिविर में बुधवार को 13 शिकायत आईं, जिनमें से 9 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इस दौरान सबसे अधिक शिकायत बिल न बनाए जाने की आई। विवि उपकेंद्र क्षेत्र में लगे शिविर की शुरूआत सोमवार से की गई। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस मौके पर मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा, अधिशासी अभियंता महेश कुमार ने उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील की। उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर आ रहीं भ्रांतियों को भी दूर किया। उन्होंने बताया कि अभी तक 1000 स्मार्ट मीटर चेक मीटर लगाकर चेक किए गए हैं, जिनमें रीडिंग सही पाई गई है।