फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of culvert on main road is incomplete, not completed even in three months

मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण अधूरा, तीन माह में भी नहीं हुआ पूरा

Tue, 01 Jul 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Construction of culvert on main road is incomplete, not completed even in three months
बूढ़ी गंगा के समीप निर्माण अधीन पुलिया पर हुई कीचड़ से गुजरते राहगीर स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। प्राचीन हस्तिनापुर के बूढ़ी गंगा घाट और प्राचीन कर्ण मंदिर के समीप पीडब्ल्यूडी के चांदपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पुलिया का निर्माण पिछले तीन महीने से अधूरा है। बारिश पड़ने से हो रही कीचड़ से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क से नगर का पानी पास करने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा कस्बे के चांदपुर सहित खादर क्षेत्र को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पिछले तीन महीने से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। परंतु यह अभी पूरा नहीं हुआ है। यहां से आए दिन गुजरने वाले राहगीरों को धूल भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा था। वहीं अब बारिश होने से निर्माणाधीन पुलिया पर कीचड़ हो गई है। संबंधित ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि यहां कीचड़ में फिसलकर सोमवार को एक बाइक सवार जख्मी हो गया।
विज्ञापन

वहीं अन्य राहगीरों को भी यहां से निकलने के लिए लाइन में लगना पड़ा। कीचड़ भरी इस पुलिया से जैसे-तैसे अपने वाहनों को निकाला। किसान नेता इंद्रजीत सिंह जयंत ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी काम अपने समय पर नहीं हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी और ठेकेदारों को आम लोगों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पुलिया का निर्माण पूरा नहीं होता तो वह इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed