{"_id":"5eb8faa6df1ff97a1b76b041","slug":"constable-suicide-in-ganganagar-meerut-deadbody-found-hangign-in-his-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में एसएसपी ऑफिस पर तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से विवाद के बाद मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में एसएसपी ऑफिस पर तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से विवाद के बाद मौत को लगाया गले
Mon, 11 May 2020 12:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 11 May 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल विजय गोड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के गंगानगर में सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसएसपी ऑफिस मेंएलपी ड्यूटी पर पर तैनात सिपाही विजय गौड़ गंगानगर में रहता था। विजय का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था जिसके चलते उसने रविवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक सिपाही की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
a