फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   constable preeti who beat corona gave plasma

कोरोना को मात देने वाली कांस्टेबल प्रीति ने दिया प्लाज्मा

Mon, 17 Aug 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
constable preeti who beat corona gave plasma
मेरठ। मैं कांस्टेबल प्रीति यादव नौचंदी थाने में तैनात हूं। मैने दो महीने लगातार हॉट स्पॉट पर ड्यूटी की। इसी दौरान मैं भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई। उस स्थिति में पहुंच गई जहां मुझे विश्वास नहीं रह गया था कि मैं कोरोना को मात दे सकूंगी। मैंने स्वस्थ होकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने ही थाने के दरोगा को प्लाज्मा दिया। जिससे उनके उपचार में मदद मिलेगी। कोरोना संक्रमित दरोगा की हालत गंभीर है। अमर उजाला से बातचीत में प्रीति यादव ने कहा कि मैं दूसरों की सेवा के लिए पुलिस विभाग में भर्ती हुई हूं। मुझे गर्व है कि मेरा प्लाज्मा किसी का जीवन बचाने में काम आया। जब मैं कोरोना संक्रमण के दौरान आइसोलेट थीं तो विभागीय अधिकारी और थाने का स्टाफ कॉल करके हालचाल लेते रहे और मेरा साहस बढ़ाते रहे। इसी की बदौलत और चिकित्सकों के प्रयास से मैं आज स्वस्थ हूं और दूसरों की मदद के लिए आगे आई हूं। थाने के दरोगा को प्लाज्मा की जरूरत पड़ी है तो इसे सेवा करने का अवसर माना। कांस्टेबल राजेश कुमार के साथ-साथ मैंने भी प्लाज्मा दिया। थाने के इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर भी कोरोना को मात देकर कर लौटे हैं। ये दोनों भी प्लाज्मा देने गए थे। डॉक्टरों ने उनसे कहा कि वे कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के 21 दिन बाद ही प्लाज्मा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed