{"_id":"5b1e37614f1c1b6a4d8b5e5f","slug":"constable-arrested-for-demanding-bribe-from-rld-leader-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेता से रंगदारी मांगने पर कांस्टेबल गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद नेता से रंगदारी मांगने पर कांस्टेबल गिरफ्तार, भेजा जेल
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल विपिन मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में रालोद के वेस्ट यूपी उपाध्यक्ष और पेट्रोल पंप मालिक धीरज उज्ज्वल से रंगदारी मांगने और फायरिंग के मामले में पुलिस ने यूपी पुलिस के सिपाही को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। हालांकि अभी अमित पंडित सिनौली समेत अन्य आरोपी फरार हैं जिससे रालोद नेता को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
रालोद नेता धीरज उज्ज्वल के बिजरौल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर 15 अप्रैल को बाइक सवारों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी का पत्र फेंका। इसमें अजित उफ हप्पू का नाम लिखा। उन्होंने अजित हप्पू के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रालोद नेता ने बताया कि इटावा में यूपी पुलिस में कांस्टेबल विपिन मलिक सात मई को पेट्रोल पंप पर अपने साथी अमित पंडित के साथ पहुंचे और कहा पैसे दे दे, नहीं तो चार दिन में हमला होगा, इसकी सूचना पुलिस को दी। नौ मई की रात्रि में बिजरौल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर तीन लोगों ने तोड़फोड़ फायरिंग की और कर्मचारियों ने मुश्किल से जान बचाई।
विज्ञापन
पढ़ें : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने फेसबुक पर की आपत्तिजनक पोस्ट, केस दर्ज
विज्ञापन
इस केस में उन्होंने कांस्टेबल विपिन मलिक, अमित पंडित सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आदित्य उर्फ भोल्ली निवासी बावली (जो हप्पू गिरोह का सदस्य है) को पहले ही पिस्टल के साथ जेल भेज चुकी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/